फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   FIR lodged against BJP leader Dheeraj Singh and influencer Akanksha after controversy in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: विवाद के बाद भाजपा नेता धीरज सिंह और इन्फ्लुएंसर आकांक्षा पर एफआईआर

Mon, 05 Oct 2026 01:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 05 Oct 2026 01:09 PM IST
सार

कलाकेंद्र मैदान के पास भारतीय जनता पार्टी के नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के बीच विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
FIR lodged against BJP leader Dheeraj Singh and influencer Akanksha after controversy in Chhattisgarh
भाजपा नेता धीरज सिंह और इन्फ्लुएंसर आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर जिले के कलाकेंद्र मैदान के पास भारतीय जनता पार्टी के नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के बीच विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं, भाजपा नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


कलाकेंद्र मैदान में विवाद और हंगामा
घटना के अनुसार कलाकेंद्र मैदान के पास भाजपा नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आकांक्षा टोप्पो ने भाजपा नेता धीरज सिंह पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया और वह कलेक्टोरेट चौक पर स्थित एक होटल में चली गईं। सूचना मिलने पर सीएसपी राहुल बंसल तुरंत कलेक्टोरेट चौक पहुंचे और धीरज सिंह को अपनी गाड़ी में बैठाकर कोतवाली थाने ले गए। भाजपा नेता को थाने ले जाने की खबर फैलते ही भाजपा नेता दीपक यादव, रविंद्र तिवारी और कैश मोहम्मद समेत कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने थाने के भीतर जमकर हंगामा किया और धीरज सिंह को थाने से बाहर निकाल लाए।
विज्ञापन


भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा ने पुलिस को आवेदन देकर भाजपा नेता धीरज सिंह पर जातिगत गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धीरज सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3-1 के तहत मामला पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्फ्लुएंसर्स पर दर्ज हुई प्राथमिकी
भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक फिर से थाने में जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद की त्वरित कार्रवाई की मांग रखी। भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने पुलिस को आवेदन सौंपकर बताया कि दोनों इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा गया था। पुलिस ने शैलेंद्र शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया। दोनों पर राजनेताओं के खिलाफ विवादित पोस्ट डालने और सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed