{"_id":"6ac2bfbb91de058db5020490","slug":"python-swallows-monkey-at-tajs-east-gate-agra-news-c-365-1-sagr1045-110200-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बंदर को जिंदा निगल गया अजगर, ताज के पास फिर जो हुआ...वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बंदर को जिंदा निगल गया अजगर, ताज के पास फिर जो हुआ...वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Mon, 05 Oct 2026 07:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:50 AM IST
सार
ताजमहल के पूर्वी गेट के पास मुख्य सड़क पर अजगर दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर ने बंदर के बच्चे को निगल लिया और सड़क पर ही सुस्त होकर बैठ गया।
विज्ञापन
बंदर को जिंदा निगल गया अजगर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्य मार्ग के बीचों-बीच एक अजगर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर ने सड़क किनारे एक बंदर के बच्चे को निगल लिया। शिकार करने के बाद अजगर सुस्त होकर सड़क पर ही बैठ गया।
ताजमहल जैसे अति-संवेदनशील और व्यस्त पर्यटन क्षेत्र में अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि अजगर की तलाश में टीम भेजी गई थी। मौके पर अजगर नहीं मिला। दोबारा दिखने पर सूचना देने के लिए कहा गया है।

वीकेंड पर 75 हजार सैलानियों ने निहारा ताज
अक्तूबर के इस पहले सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को देश-विदेश से 75 हजार से अधिक सैलानियों ने ताज का दीदार किया। सूरज की पहली किरण के साथ ही ताज के पूर्वी और पश्चिमी प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी जो शाम को सूर्यास्त के बाद ही थमी।

स्कूली बच्चों की खिलखिलाहट से गूंजा ताज का अहाता
शनिवार और रविवार को छुट्टी होने पर बड़ी संख्या में ताजमहल भ्रमण पर आए स्कूलों के ग्रुपों में नन्हें-मुन्ने बच्चों के चेहरे पर ताज को करीब से देखने की जो उत्सुकता थी, उसने लंबी कतारों की थकान को कुछ पल के लिए मिटा सा दिया। हालांकि, इस हसीन सफर में दुश्वारियां भी कम न थीं। टिकट विंडो से लेकर सामान जमा करने के लिए बने लॉकर रूम तक सैलानियों को पसीना बहाना पड़ा। तेज धूप और गर्मी से परेशान पर्यटकों की आंखें बार-बार छांव तलाशती रही। दोपहर ढलते-ढलते भीड़ का आलम यह हो गया कि पश्चिमी गेट की पार्किंग गाड़ियों से पट गई। जगह न मिलने पर पर्यटकों ने सड़क किनारे ही अपनी गाड़ियां खड़ी की और ताज की ओर बढ़ चले।