फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpal Claims He Dumped Student's Body in Yamuna After Her Death

यूपी: जिस लेखपाल के प्यार में दे दी जान, उसने छात्रा की लाश के साथ जो किया; जानकर खौल उठेगा आपका खून

Mon, 05 Oct 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 09:46 AM IST
सार

आगरा में लापता छात्रा के मामले में हिरासत में लिए गए लेखपाल ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने फांसी लगा ली थी। उसने शव और मोबाइल को कार से बाह-इटावा सीमा पर ले जाकर यमुना में बहाने की बात कही, लेकिन तलाश में कुछ नहीं मिला।
 

विज्ञापन
Lekhpal Claims He Dumped Student's Body in Yamuna After Her Death
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र से लापता छात्रा के शव को लेखपाल ने यमुना में बहा दिया। लेखपाल के इस कबूलनामे के बाद पुलिस रविवार को उसे बाह-इटावा की सीमा पर भी लेकर गई लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। परिजन ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। अब इसी आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


छात्रा बाह के रुदमुली की रहने वाली थी। पिता ने 24 सितंबर को उसे भगवान टाॅकीज पर छोड़ा था। वह एमएम गेट क्षेत्र स्थित एक पेइंग गेस्ट में रह रही थी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगी थी। परिजन रोजाना उससे बात करते थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि बेटी से 29 सितंबर तक बात हुई। इसके बाद लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की।
विज्ञापन

पुलिस को काॅल डिटेल से कई जानकारी मिली। छात्रा की जान पहचान रुदमुली निवासी शिवजीत से थी। वह फतेहाबाद तहसील में लेखपाल है।

वह विवाहित भी है। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को उसने बताया कि छात्रा उससे शादी के लिए कह रही थी। पत्नी से तलाक का दबाव बना रही थी। वह मना कर रहा था। वह उसके फतेहाबाद रोड स्थित किराये के कमरे पर आई थी। इसी बीच उसने फांसी लगा ली। वह उसे लेकर अस्पताल भी गया लेकिन डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह कार में शव को बाह-इटावा सीमा पर ले आया। छात्रा का शव और मोबाइल यमुना में फेंक दिया। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम उसे घटनास्थल पर लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि यमुना में छात्रा की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले में हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। बरामदगी नहीं हुई तो साक्ष्य नष्ट करने की धारा भी लगाई जाएगी। आरोपी और मृतका की काॅल डिटेल के साथ लोकेशन भी निकलवाई गई है। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed