फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   A proposal has been made to temporarily restrict the movement of heavy and overloaded vehicles

CG: NH-45 पर भारी वाहनों की आवाजाही पर लग सकता है प्रतिबंध, 20 अगस्त से 30 सितंबर तक प्रस्ताव

Wed, 19 Aug 2026 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 09:51 PM IST
सार

NH-45 के केवंची-रतनपुर मार्ग पर सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्य तेज करने के लिए 20 अगस्त से 30 सितंबर तक भारी और ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध का प्रस्ताव है। छोटे वाहन और बसें चल सकेंगी। जिला प्रशासन निर्णय लेगा।

 

विज्ञापन
A proposal has been made to temporarily restrict the movement of heavy and overloaded vehicles
केवंची से रतनपुर मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के क्षतिग्रस्त हिस्सों में चल रहे सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य को गति देने के लिए केवंची से रतनपुर के बीच भारी और ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग बिलासपुर ने 19 अगस्त को जिला प्रशासन को पत्र भेजकर 20 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिबंध लागू करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

विभागीय पत्र के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के किलोमीटर 278.750 से 321.348 तक करीब 42.598 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सड़क निर्माण के साथ पुल-पुलिया से संबंधित कार्य चल रहे हैं। इस मार्ग पर लगातार भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सड़क के कई हिस्से अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, भारी वाहनों के कारण कई स्थानों पर लंबा जाम लगने से यात्रियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें:  चिदंबरम के बयान पर अरुण साव का तंज; बोले- सशस्त्र नक्सलियों के खात्मे से दुखी हैं 'दिमागी नक्सली'

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने बताया कि निर्माण कार्य को व्यवस्थित तरीके से जल्द पूरा कराने के लिए मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव कम करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से 20 अगस्त से 30 सितंबर तक केवंची-रतनपुर मार्ग पर भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने का अनुरोध किया गया है।

प्रस्ताव के अनुसार प्रतिबंध की अवधि में छोटे वाहनों और बसों का आवागमन जारी रखा जा सकेगा। इससे आम यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित होने से क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, सड़क संधारण और पुल-पुलिया निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

अब जिला प्रशासन को विभाग के प्रस्ताव पर आवश्यक निर्णय लेना है। प्रतिबंध लागू होने की स्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य में तेजी आने के साथ सड़क क्षति और जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed