Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
The 26th State Level School Games Competition 2026 began in Pendra on Tuesday amid light rain
{"_id":"6a84357f917658c12e0665e9","slug":"the-26th-state-level-school-sports-competition-2026-kicked-off-on-tuesday-at-the-physical-college-sports-ground-in-pendra-amidst-light-rain-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4623604-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: बारिश के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, पेंड्रा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: बारिश के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, पेंड्रा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 10:01 PM IST
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हल्की बारिश भी खिलाड़ियों के जोश को नहीं रोक सकी। पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज खेल मैदान में मंगलवार को 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। मैदान पर पहुंचे खिलाड़ियों के उत्साह और उमंग ने पूरे माहौल को खेलमय बना दिया।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद तोखन साहू, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
मुख्य अतिथि तोखन साहू ने प्रदेशभर से पहुंचे करीब 540 खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल में किसी की जीत होती है तो किसी को हार का सामना करना पड़ता है, लेकिन मैदान में उतरते समय खिलाड़ी के मन में खेल भावना सबसे ऊपर होनी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से बिना दबाव के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और पूरी मेहनत से खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। बच्चों को ऐसी शिक्षा मिले, जिसमें खेल भी सीखने का माध्यम बने और खेल से भी जीवन के महत्वपूर्ण सबक मिलें।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें मैदान में बच्चों को खेलते देखकर अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई। प्रतियोगिता के दौरान फिजिकल कॉलेज मैदान में सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण घोषणा हुई। सांसद तोखन साहू ने मंच निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, जबकि विधायक अटल श्रीवास्तव ने 6 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद ने कलेक्टर से निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए एक वर्ष के भीतर पूरा कराने का प्रयास करने को कहा।
18 से 21 अगस्त तक चलेगी प्रतियोगिता
चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 540 खिलाड़ी और 100 प्रशिक्षण स्टाफ हिस्सा ले रहे हैं। जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताइक्वांडो और कबड्डी सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।