{"_id":"6a843a84f3dd30065f04b58b","slug":"video-muzaffarnagar-brother-sentenced-to-life-imprisonment-in-tejveer-saini-murder-case-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: तेजवीर सैनी की हत्या में सगे भाई सुखपाल को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: तेजवीर सैनी की हत्या में सगे भाई सुखपाल को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में तेजवीर सैनी की हत्या के मामले में अदालत ने उनके सगे भाई सुखपाल सैनी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने मंगलवार को सजा सुनाई।
खेत से गन्ने की ट्रॉली निकालने को लेकर हुआ था विवाद
वादी सोनू सैनी ने 22 अप्रैल 2023 को शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि सुखपाल और उसके अन्य सह-आरोपी जबरन खेत से गन्ने की ट्रॉली निकाल रहे थे। वादी के पिता तेजवीर सैनी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का आरोप
मामले के अनुसार मुख्य आरोपी सुखपाल ने तेजवीर सैनी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल तेजवीर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
12 अगस्त को दोष सिद्ध, अब उम्रकैद
अदालत ने 12 अगस्त को सुखपाल सैनी को दोषी करार दिया था। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।