{"_id":"6a83ebd83677a86d640f3c03","slug":"video-rain-in-mohali-roads-in-several-areas-including-sector-70-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में बारिश, सेक्टर-70 समेत कई इलाकों की सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में बारिश, सेक्टर-70 समेत कई इलाकों की सड़कें बनीं तालाब
मोहाली में मंगलवार सुबह करीब एक घंटे हुई तेज बारिश ने एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद सेक्टर-70 समेत शहर के कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं और जगह-जगह तालाब जैसा नजारा दिखाई दिया। सेक्टर-70 में सड़क पर इतना पानी जमा हो गया कि कई मोटरसाइकिलें पानी में डूबती नजर आईं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
होमलैंड निवासी मिली गर्ग ने बताया कि जब भी बारिश होती है, सेक्टर-70 की सड़क पर जलभराव हो जाता है। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह स्थिति इतनी खराब थी कि लोगों के लिए सड़क से निकलना मुश्किल हो गया। जुबली वॉक के पीछे स्थित रिहायशी सोसाइटी में सैकड़ों परिवार रहते हैं और जलभराव के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।