Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
A major theft occurred at a jeweler's shop in Aliganj, where thieves cut the shutter and stole the safe.
{"_id":"6a83e88f1269d46ffb0bad08","slug":"video-a-major-theft-occurred-at-a-jewelers-shop-in-aliganj-where-thieves-cut-the-shutter-and-stole-the-safe-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगंज में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, शटर काटकर तिजोरी ही उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, शटर काटकर तिजोरी ही उठा ले गए चोर
अलीगंज कस्बे के मोहल्ला मेवातियां में मंगलवार सुबह चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। चोर शटर काटकर दुकान में दाखिल हुए और अंदर रखी पूरी तिजोरी उठाकर फरार हो गए।
दुकानदार कन्हैया वर्मा के मुताबिक तिजोरी में करीब 8 किलो चांदी और 30 ग्राम सोना रखा था। उन्होंने 20 से 22 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया है। हालांकि पुलिस ने अभी नुकसान का अंतिम सत्यापन नहीं किया है।
सुबह करीब 6:40 बजे पड़ोसी दुकानदार ने शटर कटा होने की सूचना दी, जिसके बाद घटना का पता चला।
सूचना पर पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा और सीओ अलीगंज राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
सीओ के अनुसार अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर घटना के जल्द खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।