{"_id":"6a84333a8dcbe622ab060531","slug":"video-kinnaur-cannabis-eradication-drive-conducted-in-urni-pledge-taken-to-build-a-drug-free-society-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: उरनी में चलाया भांग उखाड़ो अभियान, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: उरनी में चलाया भांग उखाड़ो अभियान, नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प
समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से किन्नौर जिले की उरनी पंचायत में भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। अभियान को सफल बनाने में पुलिस, महिलाओं और युवाओं ने अपनी विशेष भागीदारी सुनिश्चित की। अभियान के जरिए क्षेत्र के लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत उरनी में उप प्रधान वेद प्रकाश की अध्यक्षता में भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। इस अभियान में टापरी पुलिस थाना के प्रभारी लाल चंद और उनकी टीम ने विशेष रूप से भाग लिया। यह अभियान उरनी बस अड्डे से शुरू होकर गांव के अन्य स्थानों, कुटानों मोड़ और चोलिंग तक चलाया गया। इस दौरान सड़क के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर उगी अवैध भांग के पौधों को नष्ट किया गया। अभियान को सफल बनाने में गांव के सभी क्लबों और महिला मंडलों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीसी सदस्य प्रेम देवी, शहीद सुरेंद्र पाल मेमोरियल क्लब उरनी के प्रधान विवेक कुमार, युवा सुमेर लखान, मनोज कुमार, सोनी स्टार स्पोट्स एंड कल्चरल क्लब उरनी के प्रधान राज कुमार, वार्ड सदस्य तंजिन सोनी, शशि किरण, महिला मंडल उरनी की प्रधान सफलता नेगी और विश्वकर्मा महिला मंडल की सदस्य मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।