फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Agitation intensifies over demands for the restoration of the old pension scheme and regular recruitment in th

Shimla: बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली और नियमित भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन हुआ तेज

Tue, 18 Aug 2026 04:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 04:58 PM IST
सार

 प्रदेशाध्यक्ष नितीश भारद्वाज ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों का समाधान करने में लगातार विफल रहा है। बार-बार ध्यान आकर्षित करवाने के बावजूद मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में भारी रोष है। 

विज्ञापन
Agitation intensifies over demands for the restoration of the old pension scheme and regular recruitment in th
राज्य बिजली बोर्ड यूनियन रामपुर यूनिट की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड यूनियन रामपुर यूनिट की जनरल हाउस मीटिंग मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष नितीश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महासचिव प्रशांत शर्मा तथा पूर्व महासचिव एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सह संयोजक हीरा लाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नितीश भारद्वाज ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों का समाधान करने में लगातार विफल रहा है। बार-बार ध्यान आकर्षित करवाने के बावजूद मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में भारी रोष है। इसी के चलते यूनियन ने प्रबंधन को 21 दिनों का नोटिस दिया है और विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर एक दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों के अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था, बिजली बोर्ड की कार्यक्षमता और उसके भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को भी लेकर है। यूनियन ने 15 मई 2003 के बाद नियुक्त सभी बिजली बोर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना तत्काल बहाल करने को आंदोलन की प्रमुख मांग बनाया है। यूनियन ने एचपीएसईबीएल में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर तत्काल नियमित भर्ती शुरू करने की मांग को भी आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बनाया है। वक्ताओं ने कहा कि पर्याप्त नियमित भर्ती न होने के कारण बोर्ड के तकनीकी एवं गैर तकनीकी वर्गों में कर्मचारियों की भारी कमी हो गई है। इसका प्रतिकूल प्रभाव बिजली व्यवस्था के संचालन, रखरखाव, फील्ड सेवाओं तथा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही विद्युत सेवाओं पर पड़ रहा है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष नितीश भारद्वाज एवं महासचिव प्रशान्त शर्मा ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी के को कन्वीनर हीरा लाल वर्मा से प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के लिए सहयोग एवं समर्थन का आग्रह किया।
विज्ञापन


रामपुर यूनिट की नई कार्यकारिणी का गठन
जनरल हाउस के बाद रामपुर यूनिट के चुनाव भी आयोजित किए गए, जिसमें  हर्ष शर्मा को प्रधान तथा राजेन्द्र सिंह को सचिव निर्वाचित किया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यूनियन को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित प्रधान एवं सचिव ने केंद्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि विधानसभा के बाहर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने तथा यूनियन को मजबूत करने में रामपुर यूनिट पूर्ण सहयोग करेगी। इस अवसर पर राज्य उप महासचिव अश्वनी ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान झाबे राम शर्मा, संयुक्त सचिव संजीव ठाकुर, उपप्रधान चंद्रकांता नेगी, मुकेश बधान, सचिन चंदेल, हेडक्वार्टर यूनिट प्रधान अमित भरोटा, जयपाल भंडारी, जसवंत कायथ, संजीव शर्मा, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर सिंह जिष्टू सहित रामपुर यूनिट के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed