Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sunaina Chautala visits sanitation workers' protest; says BJP is betraying poor employees for demanding their rights.
{"_id":"6a8437c0a528a4e58b0b6762","slug":"video-sunaina-chautala-visits-sanitation-workers-protest-says-bjp-is-betraying-poor-employees-for-demanding-their-rights-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों के धरने में पहुंचीं सुनैना चौटाला, बोलीं : हक मांगने पर गरीब कर्मचारियों से धोखा कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों के धरने में पहुंचीं सुनैना चौटाला, बोलीं : हक मांगने पर गरीब कर्मचारियों से धोखा कर रही भाजपा
फतेहाबाद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को इनेलो ने अपना समर्थन दिया है। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला मंगलवार को फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में पहुंची और यहां धरने पर बैठे कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन दिया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कर्मचारियों के बीच पहुंची इनेलो नेत्री ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि जब तक जनता सडक़ों पर न उतरे, सिर न तुड़वाए और बेटियों को बालों से न घसीटा जाए, तब तक सरकार किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होती। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसान, युवा, छात्र, महिलाएं, आंगनबाड़ी और आशा वर्कर समेत हर वर्ग अपने हकों के लिए आंदोलन करने को मजबूर है। सुनैना चौटाला ने कहा कि वर्ष 2022 में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा किया गया था। मई में हड़ताल के दौरान भी सरकार ने मांगें तो मान लीं, लेकिन अब उन्हें लागू करने से पीछे हट रही है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहकर आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया और कहा कि कर्मचारियों की एकता के आगे भाजपा सरकार को झुकना ही पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।