Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Financial aid of Rs 2.01 crore provided to 15 cow shelters; MLA Jarnail Singh distributed the cheques.

15 गोशालाओं को 2.01 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, विधायक जरनैल सिंह ने वितरित किए चेक

Thu, 12 Nov 2026 04:45 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:45 PM IST
Financial aid of Rs 2.01 crore provided to 15 cow shelters; MLA Jarnail Singh distributed the cheques.
रतिया : गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से रतिया विधानसभा क्षेत्र की 15 गोशालाओं को 2 करोड़ 1 लाख 79 हजार 344 रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। गुरुवार को स्थानीय श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जरनैल सिंह ने विभिन्न गोशालाओं के प्रतिनिधियों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण के साथ-साथ गोशालाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गोशालाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता से गोवंश के पालन-पोषण और बेहतर व्यवस्थाएं करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और इसके लिए सरकार का निरंतर सहयोग मिल रहा है। इन गोशालाओं को मिली अनुदान राशि विधायक की ओर से वितरित राशि के तहत श्रीकृष्ण गोशाला रतिया को 45 लाख 80 हजार 990 रुपये, श्रीकृष्ण गोशाला भोडिया खेड़ा को 22 लाख 40 हजार 282 रुपये, श्री श्री 108 स्वामी महेश मुनि जी महाराज गोशाला ट्रस्ट शहीदांवाली को 15 लाख 65 हजार 990 रुपये, श्री गुरु नानक गोशाला ढाणी जाखन दादी को 14 लाख 95 हजार 912 रुपये, श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला महमड़ा को 11 लाख 92 हजार 978 रुपये और श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला नागपुर को 11 लाख 31 हजार 177 रुपये की राशि दी गई। इसी प्रकार श्री राधा कृष्ण गोशाला भिरड़ाना को 11 लाख 26 हजार 211 रुपये, श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला अयाल्की को 11 लाख 11 हजार 716 रुपये, श्रीकृष्ण कस्तूरी गोशाला समिति दौलतपुर को 8 लाख 90 हजार 595 रुपये, श्री महर्षि दयानंद गोशाला खैराती खेड़ा को 5 लाख 90 हजार 419 रुपये और श्री निराला बाबा गोशाला बबनपुर को 5 लाख 10 हजार 961 रुपये दिए गए। इसके अलावा गौ संवर्धन एवं कृषि विकास समिति रतिया को 4 लाख 89 हजार 441 रुपये, श्रीकृष्ण प्रणामी नंदीशाला ढिंगसरा को 4 लाख 88 हजार 337 रुपये, श्री राधा कृष्ण गोशाला सोसाइटी करनौली को 3 लाख 56 हजार 459 रुपये तथा श्री शिवभोले नंदीशाला रतिया को 3 लाख 40 हजार 787 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से गोशालाओं में रखे गए पशुओं के पालन-पोषण के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके तहत प्रत्येक गाय के लिए प्रतिदिन 20 रुपये, नंदी के लिए 25 रुपये तथा बछड़ा या बछड़ी के लिए 10 रुपये की दर से सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। वहीं, सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए प्रति पशु 600 से 800 रुपये तक का खर्च भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गोशालाओं को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने पर 90 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान है। इससे गोशालाओं का बिजली खर्च कम होगा और उन्हें व्यवस्थाएं बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विधायक ने आश्वासन दिया कि रतिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण गोशाला प्रबंधन कमेटी के प्रधान छिन्द्रपाल, महासचिव सुखविन्द्र, उपप्रधान गिरधारी लाल, कोषाध्यक्ष विजय सिंगला,उमाकांत, सोनू ग्रोवर, ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष केवल मेहता, नगर पालिका उपाध्यक्ष जोगिंदर नंदा पार्षद विजय गर्ग ,गौरव शर्मा ,अजय गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी की गौतम कैंटीन में मिलीं गंभीर खामियां, फूड सेफ्टी विभाग ने काटा चालान

VIDEO: पिछले 5 दिनों से नहीं उठा कूड़ा, सड़क समेत नाला भी कूड़े से पटा

12 Nov 2026

कटनी: आहूजा लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, 16 दमकल की गाड़ियों ने डाला पानी लेकिन हालात बेकाबू; जानें मामला

12 Nov 2026

फिरोजपुर में मंडियों में उठान में देरी से परेशान आढ़ती और मजदूर, चोरी का भी सता रहा डर

VIDEO: ट्रैफिक पुलिस के सामने ही डग्गामार बसें भर रहीं सवारियां... सरकारी बसें कर रहीं इंतजार

12 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर नेयवेली पावर प्लांट में लगेगी 660 मेगावाट की चौथी यूनिट

12 Nov 2026

गोंडा में डीजे में उतरा करंट, किशोर की मौत, आठ लोग झुलसे

12 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: दीवाली के बाद फैला प्रदूषण... सड़कों पर किया गया पानी का छिड़काव

12 Nov 2026

फर्रुखाबाद: खाली जमीन पर शौचालय के पास पड़ा मिला बोरिंग मिस्त्री का शव

12 Nov 2026

अमृतसर में ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ कार्यक्रम के तहत लगाया मेडिकल कैंप

12 Nov 2026

श्रद्धालु परिवार ने गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब को भेंट किया कंप्यूटर ट्रैक्टर-ट्रॉली

12 Nov 2026

फरीदाबाद: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

अमृतसर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात

12 Nov 2026

रोहित हत्याकांड: बदायूं में 50 हजार का इनामी वारिस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

डैनी बंडाला ने जंडियाला गुरु में खोला कांग्रेस का नया कार्यालय

12 Nov 2026

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

देवरिया: छठ पर्व को लेकर 50 से अधिक घाटों की सफाई शुरू

12 Nov 2026

कुशीनगर: गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने की गोधन बाबा की पूजा

12 Nov 2026

छठ पर्व: सरयू नदी के थाना घाट पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

12 Nov 2026

देवरिया: विधायक शलभ मणि ने अखिलेश को बताया 'चुनावी हिंदू', पीडीए पर उठाए सवाल

12 Nov 2026

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

12 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: शहर में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र

12 Nov 2026

देवरिया: 24 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद का नियुक्ति पत्र

12 Nov 2026

महराजगंज: गोरखपुर-नौतनवा ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

12 Nov 2026

महराजगंज: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को विधायक ने बांटे डेमो चेक

12 Nov 2026

महराजगंज: 10.12 ग्राम स्मैक के साथ सिद्धार्थनगर का युवक गिरफ्तार

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में देरी पर भड़के डिप्टी सीएम

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश-लक्ष्मी की विसर्जन शोभायात्रा

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे को लेकर अलर्ट रही पुलिस

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed