Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Construction of six lanes at a cost of ₹50 lakh has begun in Ward 23; Chairperson Saroj Rathi inaugurated the project by breaking a coconut.
{"_id":"6a84332b2ab25bcb6c02b351","slug":"video-construction-of-six-lanes-at-a-cost-of-rs50-lakh-has-begun-in-ward-23-chairperson-saroj-rathi-inaugurated-the-project-by-breaking-a-coconut-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वार्ड 23 में 50 लाख रुपये की लागत से छह गलियों का निर्माण शुरू, चेयरपर्सन सरोज राठी ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 23 में 50 लाख रुपये की लागत से छह गलियों का निर्माण शुरू, चेयरपर्सन सरोज राठी ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ
बहादुरगढ़। वार्ड 23 में करीब 50 लाख रुपये की लागत से छह गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। मंगलवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने वार्ड में गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भाजपा नेता दिनेश कौशिक के पुत्र नकुल कौशिक ने चेयरपर्सन सरोज राठी के साथ वक्फ बोर्ड कॉलोनी और शक्ति नगर में बनने वाली गलियों का नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया। कार्यक्रम में वार्ड 23 से पार्षद प्रतिनिधि संजीव मलिक भी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गलियों और सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित लोगों से निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूरा करने की बात कही।
नकुल कौशिक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गलियों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लोगों की भागीदारी और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देना जरूरी है।
स्थानीय लोगों ने गलियों के निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से इन गलियों के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और कॉलोनी की सड़कों की स्थिति में सुधार होगा।
इस मौके पर टीनू शर्मा, दीपक अहलावत, सोनू कानोंदा, रवि कौशिक (बोनी), राम किशन, रामफल, जय कुंवर, अजीत, सतीश, राजेश काला, राहुल, विनोद, सत्यव्रत, राजा थानेदार, चांद जून, अजय, सौरव सहित कॉलोनी की काफी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।