{"_id":"6a8460e4cff3aa70e009839b","slug":"jhajjar-bahadurgarh-road-disintegrates-within-a-year-questions-raised-over-coordination-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-138827-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर-बहादुरगढ़ रोड एक साल में उखड़ा, तालमेल पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर-बहादुरगढ़ रोड एक साल में उखड़ा, तालमेल पर सवाल
Tue, 18 Aug 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
18jjrp05- बहादुरगढ़ रोड पर पाइप लाइन डालने के लिए खोदी जा रही सड़क। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। बहादुरगढ़ रोड को एक साल में ही उखाड़ दिया गया है। यह रोड पिछले साल अगस्त में बनकर तैयार हुआ था। अग्रसेन चौक से शहीदी पार्क तक लगभग 800 मीटर सड़क खोदी गई है। बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डालने के लिए यह कार्य हो रहा है।
इस रोड के निर्माण पर झज्जर से बहादुरगढ़ तक करीब 14 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। सरकारी योजनाओं में विभागीय तालमेल की कमी पर सवाल उठ रहे हैं। कुलदीप चौक से शहीदी पार्क तक रोड उखाड़ने से पूरा मार्ग बंद है। इससे आवागमन एकतरफा हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। अंधेरा होने पर बड़े वाहनों के कारण जाम और हादसों का खतरा बढ़ता है। बहादुरगढ़ रोड पर पथ प्रकाश भी बंद रहते हैं।
जन स्वास्थ्य विभाग ने कुछ माह पहले इसी रोड पर सीवर लाइन भी डाली थी। तब भी फुटपाथ को उखाड़ने का काम किया गया था। यह रोड बनने के बाद एक अच्छी बारिश भी नहीं झेल पाया। पिछले साल ही इसमें गड्ढे बनने शुरू हो गए थे। शहीदी पार्क, राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज और पुलिस लाइन के पास सड़क टूटी है। उसकी रोडियां भी निकल चुकी हैं, जिससे बड़े हादसे का डर है।
विज्ञापन
वर्जन
बहादुरगढ़ रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पाइप लाइन डाली जा रही है। इस कारण सड़क उखाड़ी गई है।-सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर