फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lakshay Mudgil and Gauri Kalla emerged as winners in the Under-19 category.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-19 में लक्षय मुदगिल व गौरी कल्ला रहे विजेता

Tue, 18 Aug 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Aug 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Lakshay Mudgil and Gauri Kalla emerged as winners in the Under-19 category.
फोटो-57: बहादुरगढ़ में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगाती खिलाड़ी। संवाद
बहादुरगढ़। झज्जर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लक्षय मुदगिल, गौरी कल्ला और दुष्यंत-लक्षय मलिक जैसे खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में खिताब अपने नाम किए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी मनोज ने बताया कि बालक अंडर-19 एकल में लक्षय मुदगिल ने निशांत खत्री को 15-9, 15-13 से हराया। गौरी कल्ला ने बालिका अंडर-19 एकल में पूर्वा को 15-8, 15-8 से मात दी। महिला एकल का खिताब भी गौरी कल्ला ने ख्याति को 11-3, 11-8 से हराकर जीता। पुरुष एकल के फाइनल में लक्षय मुदगिल ने मोहित कुमार को 15-4, 15-6 से पराजित किया।
विज्ञापन

मिक्स्ड डबल्स में सूरज-पूर्वा की जोड़ी ने नवीन कुमार-प्रीति को 15-12, 7-15, 15-9 से हराया। अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स का खिताब रुद्रांक्ष-पूर्वा ने अखिल-साक्षी को 15-10, 15-8 से हराकर जीता। महिला युगल में प्रीति-पूर्वा ने प्रिया-प्रिया की जोड़ी को 15-5, 15-7 से पराजित किया। पुरुष युगल के फाइनल में हार्दिक गुलिया-मयंक की जोड़ी ने हर्ष-सूरज को 12-15, 15-13, 15-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
युगल मुकाबलों के विजेता
बालिका अंडर-15 युगल में दुष्यंत-लक्षय मलिक की जोड़ी ने नीरव-रोनक को 15-5, 15-8 से हराया। बालक अंडर-17 युगल में दुष्यंत-लक्षय मलिक ने कोशवेंद्र सिंह-रुद्रांक्ष तक्षक को 15-14, 15-6 से मात दी। बालिका अंडर-17 युगल में पूर्वा-स्काक्षी की जोड़ी ने प्रियंजल-साक्षी को 15-3, 15-8 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed