फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers burned an effigy of Minister Goyal and locked his office in jhajjar

झज्जर: सफाई कर्मचारियों ने मंत्री गोयल का पुतला फूंका, कार्यालय पर जड़ा ताला; दो घंटे बाहर बैठे रहे अधिकारी

Tue, 18 Aug 2026 05:46 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 18 Aug 2026 05:46 PM IST
सार

सुबह 9 बजे जब अन्य कर्मचारी व अधिकारी पहुंचे तो सफाई कर्मचारी नहीं हटे और कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके चलते अधिकारी व कर्मचारी दुकानों के अंदर व बाहर बैठकर इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
Sanitation workers burned an effigy of Minister Goyal and locked his office in jhajjar
सफाई कर्मचारियों ने मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका - फोटो : संवाद

विस्तार

मांगों को लेकर पिछले 13 दिन से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। झज्जर में मंगलवार सुबह 8 बजे सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे जब अन्य कर्मचारी व अधिकारी पहुंचे तो सफाई कर्मचारी नहीं हटे और कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके चलते अधिकारी व कर्मचारी दुकानों के अंदर व बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। सफाई कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे तक मुख्य गेट पर ताला जडे़ रखा। उसके बाद ताला खोला गया और अधिकारी अपने-अपने कमरों में चले गए। 
विज्ञापन




वहीं, इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के प्रांगण में ही धरना जारी रखा। दोपहर लगभग तीन बजे सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया और वहां पहुंचकर स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान इकाई प्रधान शिवम चाविरया ने कहा कि सरकार हड़ताल खुलवाना नहीं चाह रही है। यह सरकार चाहती है कि हड़ताल लंबी चले। उन्होंने कहा कि सरकार बिल्कुल गूंगी बहरी बनी हुई है और कर्मचारियों की बात नहीं सुन रही है। हम सरकार को बताना चाहते हैं कि जल्द से जल्द सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। शिवम चाविरया ने कहा कि हरियाणा के सफाई कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 


मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। उन्होंने बताया कि संघ ने हड़ताल को 19,20, 21 तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस मौके पर जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, प्रचार सुचारक मनीषा, शीतल ,रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा,अंजू, सुरेश, रविंदर, विक्रम, नवीन,अमित, मुकेश, विनोद मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed