फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   my-bharat-chhattisgarh-youth-cm-vishnu-deo-sai-viksit-chhattisgarh

CG News: 2.65 करोड़ युवा जुड़े माय भारत से, सीएम साय बोले- युवाओं की ऊर्जा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

Wed, 19 Aug 2026 12:02 AM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Wed, 19 Aug 2026 12:02 AM IST
सार

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माय भारत की समीक्षा बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। देश में 2.65 करोड़ से अधिक और छत्तीसगढ़ में 6.60 लाख से ज्यादा युवा माय भारत से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने बस्तर के युवाओं के लिए नेतृत्व और विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
my-bharat-chhattisgarh-youth-cm-vishnu-deo-sai-viksit-chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसर देकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन


युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने माय भारत की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को इस मंच से जोड़ने और विभिन्न विभागों की गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने के लिए व्यापक मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। युवा शक्ति को विकसित भारत के संकल्प का प्रमुख आधार माना गया है।
विज्ञापन


सही दिशा और अवसर मिलने पर बदल सकती है तस्वीर
सीएम साय ने कहा कि आज का युवा तकनीक और डिजिटल माध्यमों के जरिए पूरी दुनिया से जुड़ा है। उसकी सोच व्यापक है और वह तेजी से बदलाव को आत्मसात करने के साथ नवाचार करने की क्षमता रखता है। युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक और राष्ट्रहित के कार्यों में लगे, इसके लिए उन्हें सही दिशा, अवसर और मंच उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यही युवा देश और प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर क्षेत्र में बढ़ेगी युवाओं की भागीदारी
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, कौशल विकास, कृषि, तकनीकी शिक्षा, आपदा प्रबंधन और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां युवा शक्ति का सहयोग उपयोगी हो सकता है, वहां माय भारत के माध्यम से उन्हें अवसर दिए जाएं। इससे युवाओं को व्यावहारिक अनुभव मिलने के साथ उनकी रचनात्मकता का समाज के हित में उपयोग होगा।

उन्होंने ‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ की भावना के अनुरूप ग्राम से राज्य स्तर तक मजबूत युवा नेटवर्क विकसित करने के निर्देश दिए। डिजिटल डिटॉक्स, सेवा भाव, सामाजिक जुड़ाव और सामुदायिक उत्तरदायित्व से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा देने को कहा।

देश में 2.65 करोड़ से ज्यादा युवा जुड़े
बैठक में बताया गया कि ‘मेरा युवा भारत’ युवाओं को सरकार, समाज और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने वाला डिजिटल एवं भौतिक मंच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2023 को इसका शुभारंभ किया था। वर्तमान में देशभर में 2.65 करोड़ से अधिक युवा माय भारत प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में 6.60 लाख से अधिक युवा इससे जुड़ चुके हैं।

बस्तर के युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर

मुख्यमंत्री ने बस्तर के युवाओं को माय भारत से व्यापक स्तर पर जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर हिंसा और भय के दौर को पीछे छोड़कर शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में वहां के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि माय भारत के माध्यम से बस्तर के युवाओं की प्रतिभा को पहचान और अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।


यंग लीडर्स डायलॉग को बताया अहम पहल
मुख्यमंत्री ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग को युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल बताया। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2025 में इसमें 30 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ में भी ‘विकसित छत्तीसगढ़ यंग लीडर्स डायलॉग’ आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसके जरिए खेल, स्वास्थ्य, पंचायत, कौशल विकास, पर्यटन, कृषि और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed