{"_id":"6a83f56fb4940a2813059e8a","slug":"bjp-mahila-morcha-president-rupkumari-and-mhaske-welcomed-in-raipur-cg-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रुपकुमारी और म्हस्के का जोरदार स्वागत; बोले- महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रुपकुमारी और म्हस्के का जोरदार स्वागत; बोले- महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस
Tue, 18 Aug 2026 11:32 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:32 AM IST
सार
Chhattisgarh: बीजेपी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद रूपकुमारी चौधरी और सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के का बीजेपी प्रदेश कार्यालय रायपुर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ा बजाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रुपकुमारी और म्हस्के का जोरदार स्वागत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh: बीजेपी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद रूपकुमारी चौधरी और सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के का बीजेपी प्रदेश कार्यालय रायपुर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ा बजाकर आत्मीय स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने स्मृति मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा के पितृ पुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान रूपकुमारी चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर मातृशक्ति का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। नारी सशक्तीकरण से जुड़ी कार्ययोजना और प्राथमिकता पर कहा कि प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में मातृशक्ति की भूमिका सबसे अहम है। महिला मोर्चा न केवल संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगा, बल्कि देश की हर महिला के स्वाभिमान, स्वावलम्बन और सुरक्षा के लिए कार्य करेगा।
जन-जन तक पहुंचेगी सरकार की नीतियां: दीपक म्हस्के
बीजेपी सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वो पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। आगामी संगठनात्मक टारगेट और डिजिटल संचार माध्यम पर कहा कि आज का युग सूचना और डिजिटल क्रांति का है। भाजपा का सोशल मीडिया विभाग केवल सूचनाएं साझा करने का जरिया नहीं है, बल्कि जनता और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु की तरह कार्य करेगा।