फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News: Food Dept Action Before Raksha Bandhan, Suspected Goods Worth 10000 Seized

Korba News: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 10 हजार का संदिग्ध माल सीज, जांच के लिए सैंपल भेजे

Tue, 18 Aug 2026 12:38 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 12:38 PM IST
सार

त्योहार से पहले बाजार में बिक रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने खाद्य विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। 17 अगस्त को सीतामढ़ी स्थित प्रतिष्ठान की जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और करीब 10 हजार रुपए का माल सीज किया गया।

विज्ञापन
Korba News: Food Dept Action Before Raksha Bandhan, Suspected Goods Worth 10000 Seized
प्रतिष्ठानों से सैंपल लेते खाद्य विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिले में 17 से 23 अगस्त तक सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियान ‘बने खाबो-बने रिहबो 2.0’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम मिठाई, डेयरी और किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैंपल ले रही है। इसी कड़ी में 17 अगस्त को गौ माता चौक, सीतामढ़ी स्थित मां सर्वमंगला डिस्ट्रीब्यूटर पर जांच की गई। यहां से नारियल लड्डू और मसूर पाक के नमूने लिए गए, जबकि गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर करीब 10 हजार रुपए की खाद्य सामग्री सीज की गई।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत विभाग की टीम महीने की शुरुआत से ही जिले के अलग-अलग प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है। 6 अगस्त को कटघोरा स्थित अमृततुल्य दूध डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। 7 अगस्त को दीपका की अन्नपूर्णा और शिवम डेयरी से दूध के सैंपल लिए गए। इसी दिन टीपी नगर स्थित मां कालिका डेयरी से पनीर और खोवा के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसके बाद 11 अगस्त को गौमाता चौक, इमलीदुग्गू स्थित टाटा मिक्सचर फैक्ट्री से मिक्सचर और बुधवानी प्रॉडक्ट्स से मावा बर्फी का नमूना लिया गया। 13 अगस्त को सांझा चूल्हा ढाबा से पके हुए चावल और आटे के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।
विज्ञापन


17 अगस्त को मां सर्वमंगला डिस्ट्रीब्यूटर पर खाद्य विभाग की टीम ने जांच की। यहां से नारियल लड्डू और मसूर पाक के नमूने लिए गए। अधिकारियों के मुताबिक खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर करीब 10 हजार रुपए मूल्य की सामग्री को सीज कर दिया गया। फिलहाल सीज की गई सामग्री उसी प्रतिष्ठान में सुरक्षित रखी गई है। अधिकारियों ने बताया कि यदि सीज किए गए माल के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ अतिरिक्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह बैलों के साथ खेत में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय: हल चलाकर की बियासी; बोले- मोर किसानी, मोर अभिमान


खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिन प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री सीज की गई है, वहां पैकेजिंग से जुड़े नियमों की भी जांच की जाएगी। पैकेट पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, मात्रा, वजन और सामग्री का विवरण सही तरीके से दर्ज है या नहीं, इसकी भी जांच होगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर अलग से कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद जिले के बाजारों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और पैकेजिंग की जानकारी जरूर जांचें। संदिग्ध या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर विभाग को सूचना दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ‘बने खाबो-बने रिहबो 2.0’ अभियान के तहत जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed