सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   A young man died in a road accident, and three others were seriously injured

छत्तीसगढ़: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:23 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a road accident, and three others were seriously injured
प्रतीकात्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मरवाही थाना क्षेत्र के भर्रीढांड गांव में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल मरवाही लाया गया, जहां इलाज को लेकर परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस घटना ने एक बार फिर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गेश रजक बाइक चला रहा था, जबकि उसके साथ ईश्वर और विवेक सवार थे। तीनों युवक भर्रीढांड से मरवाही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक, जिसे नोहर सिंह नामक युवक चला रहा था, से दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्गेश रजक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईश्वर, विवेक और नोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल मरवाही पहुंचाया गया। यहां ईश्वर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर बिलासपुर रेफर कर दिया गया। विवेक को अपेक्षाकृत मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं दूसरी बाइक चला रहे नोहर सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है, उसका भी उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

इधर, जिला अस्पताल पहुंचने पर इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए मृतक और घायलों के परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति के बावजूद अस्पताल में समय पर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध नहीं थे, जिससे इलाज में देरी हुई। इसी बात को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा और विवाद की स्थिति बनी रही।

डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद दुर्गेश रजक को मृत घोषित किया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने परिजनों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही डॉक्टर और स्टाफ मौके पर मौजूद थे और घायलों का तत्काल इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दुर्गेश रजक अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। फिलहाल मरवाही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed