{"_id":"69c14bd6197c51a15004fa53","slug":"gas-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4082753-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैमरे में कैद गैस सिलिंडर की चोरी: दो युवक आए और एजेंसी की गाड़ी से निकाला सिलिंडर, पैदल फिर ऑटो में लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे में कैद गैस सिलिंडर की चोरी: दो युवक आए और एजेंसी की गाड़ी से निकाला सिलिंडर, पैदल फिर ऑटो में लेकर भागे
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 08:05 PM IST
Link Copied
पेंड्रा शहर के सबसे व्यस्त दुर्गा चौक क्षेत्र में गैस सिलिंडर चोरी की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पायल गैस एजेंसी का डिलीवरी वाहन उपभोक्ताओं को सिलिंडर पहुंचाने के लिए दुर्गा चौक पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात दो व्यक्तियों ने मौके का फायदा उठाते हुए गैस से भरा सिलिंडर पार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दुर्गा चौक में तुलसी स्वीट्स के पास गैस डिलीवरी वाहन सिलिंडर की होम डिलीवरी कर रहा था, उसी दौरान दो लोग वहां पहुंचे और गाड़ी से गैस सिलिंडर निकाल कर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों आरोपी पहले सिलिंडर को पैदल कुछ दूरी तक ले गए। इसके बाद उन्होंने एक सवारी ऑटो को रोका और उसमें सिलिंडर रखकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिली। डिलीवरी कर्मियों ने तुरंत मामले की सूचना एजेंसी संचालक को दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गैस की किल्लत के बीच इस तरह की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।