{"_id":"69c0f619fd75b26d9f0eef20","slug":"video-meerut-3159-tb-patients-identified-100-day-intensive-campaign-to-be-launched-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: टीबी मुक्त भारत अभियान में 3159 मरीज चिन्हित, 100 दिवसीय सघन अभियान का होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: टीबी मुक्त भारत अभियान में 3159 मरीज चिन्हित, 100 दिवसीय सघन अभियान का होगा शुभारंभ
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मेरठ जनपद में 1 जनवरी से 23 मार्च 2026 तक 3159 टीबी मरीजों की पहचान की गई है। जनपद में 1 जनवरी से हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन की शुरुआत की गई है, जो गांव-गांव जाकर उच्च जोखिम वाली आबादी की जांच कर रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि इस पहल के माध्यम से मरीजों के घर तक एक्स-रे की सुविधा पहुंचाई जा रही है, जिससे टीबी की समय पर पहचान में मदद मिल रही है।
24 मार्च 2026 को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। मेरठ में यह अभियान सांसद अरुण गोविल और जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में शुरू होगा।
इस अभियान के तहत जनपद की करीब 20 प्रतिशत उच्च जोखिम वाली आबादी की टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।