{"_id":"69c016dbd5a5ed4b200c40f9","slug":"video-commuters-struggle-with-hour-long-traffic-jams-at-marhala-crossing-and-pony-road-junction-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मरहला चौराहा और पोनी रोड तिराहे पर एक-एक घंटे जाम से जूझे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरहला चौराहा और पोनी रोड तिराहे पर एक-एक घंटे जाम से जूझे राहगीर
मरहला चौराहा और पोनी रोड तिराहे पर रविवार को दोपहर एक-एक घंटे लोग जाम से जूझे। दोनों जगह रास्ता संकरा होेने से वाहनों के फंसने पर आड़ा-तिरछाकर निकालने से जाम लगा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस बीच राहगीरों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
रविवार दोपहर 12 से एक बजे के बीच मरहला चौराहे पर रास्ता संकरा होने से यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहन फंसने लगे। ऐसे में जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चटक धूप में जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम में फंसे कुछ लोग आपस में वादविवाद भी करने लगे, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गलत तरीके से घुसे वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। उधर, पोनी रोड तिराहे पर दोपहर एक से दो बजे के बीच जाम लगा रहा। यहां भी संकरे मार्ग पर गलत तरीके से वाहनों के घुसने के कारण जाम लगा। मौके पर मौजूद पीआरडी जवानों ने किसी तरह जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।