{"_id":"69bfc136919efe98f402feea","slug":"ambala-s-dhin-village-became-the-best-village-1379-gender-ratio-10th-top-daughters-get-1-5-lakh-reward-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला का धीन गांव बना बेस्ट विलेज: 1379 लिंगानुपात, 10वीं टॉप बेटियों को ₹1.5 लाख इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला का धीन गांव बना बेस्ट विलेज: 1379 लिंगानुपात, 10वीं टॉप बेटियों को ₹1.5 लाख इनाम
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sun, 22 Mar 2026 03:45 PM IST
Link Copied
जिले के धीन गांव ने लिंगानुपात में बाजी मारी है। गांव काे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें ने बेस्ट विलेज अवार्ड के लिए चयनित किया है। गांव में वर्ष 2025 में प्रति एक हजार लड़काें पर 1379 लड़कियाें ने जन्म लिया। इस अवार्ड के लिए चयनित होने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव की तीन बेटियों को डेढ़ लाख रुपये की धनराशि दी है। इसमें 10वीं में प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर आने वाली लड़कियां शामिल हैं। योजना के तहत 75 हजार रुपये की धनराशि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नैन्सी, द्वितीय स्तर पाने वाली मंदीप कौर को 45 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर आने वालीं आशु को 30 हजार रुपये की राशि दी है। यह धनराशि उनके खाते में भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग की इस योजना में बेस्ट विलेज उसे चुना जाता है जिसने पूरे वर्ष में लिंगानुपात में अच्छा प्रदर्शन किया है। जहां लोग जागरुक हुए हैं। इस अवार्ड के लिए स्वास्थ्य विभाग अपने लिंगानुपात के आंकड़ों में से गांव का चयन करता है। चयन होने के बाद शिक्षा विभाग से गांव में पढ़ने वाली तीन 10वीं की टॉपर्स बेटियों के खाते में कुल डेढ़ लाख रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जाती है। पूर्व में इस याेजना में सरपंचों को यह धनराशि दी जाती थी। मौजूदा सरकार के आने के बाद यह धनराशि टॉपर्स बच्चियों को दी जाने लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।