Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Leopard hunted Chital in Ranthambore Tiger Reserve Sawai Madhopur Rajasthan
{"_id":"69be4a75604e628ab4098357","slug":"leopard-hunted-chital-sawai-madhopur-news-c-1-1-noi1439-4074336-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में दिखा रोमांचक नजारा; लेपर्ड ने दुगने वजन के चीतल का किया शिकार, पर्यटक दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में दिखा रोमांचक नजारा; लेपर्ड ने दुगने वजन के चीतल का किया शिकार, पर्यटक दंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 10:14 AM IST
Link Copied
प्रदेश के सबसे बड़े सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को कई बार वन्यजीवों के ऐसे रोमांचकारी नजारे देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर वे खासा उत्साहित हो उठते हैं। ऐसा ही एक नज़ारा पर्यटकों को रणथंभौर के जोन नंबर 6 में देखने को मिला, जहां एक लेपर्ड ने अपने से दुगने वजन के एक चीतल को अपना शिकार बना डाला। इस दृश्य को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे।
चीतल का शिकार करते नजर आया लेपर्ड
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम की पारी में जब पर्यटक टाइगर सफारी के लिए रणथंभौर के जोन नंबर 6 में पहुंचे, तो उन्हें सोलेश्वर तिराहे के पास एक लेपर्ड चीतल का शिकार करते नजर आया। इस अद्भुत नज़ारे को देखकर पर्यटक वहीं ठहर गए और लेपर्ड को शिकार करते देखने लगे।
घात लगाए बैठे लेपर्ड ने अचानक किया हमला
बताया जा रहा है कि सोलेश्वर तिराहे के नजदीक एक चीतल पेड़ की छांव में बैठा हुआ था। तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया और अपने से दुगने वजनी चीतल की गर्दन दबोच ली। इस दौरान चीतल ने खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की, लेकिन लेपर्ड की मजबूत पकड़ के आगे उसकी एक न चली और अंततः वह शिकार बन गया।
पर्यटक हुए रोमांचित
लेपर्ड द्वारा किए गए इस शिकार के दृश्य को देखकर पर्यटक काफी रोमांचित नजर आए और पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 170 से अधिक लेपर्ड
गौरतलब है कि रणथंभौर में बाघों के साथ-साथ लेपर्ड की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वर्तमान में यहां करीब 170 से अधिक लेपर्ड हैं, जिसके चलते टाइगर सफारी पर आने वाले पर्यटकों को लेपर्ड की साइटिंग भी खूब देखने को मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।