{"_id":"69bed72e9cce681be20bf6a2","slug":"video-unnao-wife-hired-contract-killers-to-murder-husband-accused-arrested-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: पत्नी ने सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: पत्नी ने सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी, आरोपी गिरफ्तार
चमरौली गांव में ट्रक चालक की हत्या उसी की पत्नी ने ही 40 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई थी। उसका कहना था पति नशे में आए दिन उससे और बच्चे से मारपीट करता था। इसी से आजिज आकर उसने दो युवकों से उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 10,950 रुपये भी बरामद किए हैं।
अजगैन कोतवाली के चमरौली गांव निवासी ट्रक चालक श्रीकांत उर्फ जगली (35) का 19 मार्च को गांव के बाहर गेहूं के खेत में शव मिला था। दोनों हाथ पीछे साड़ी से बंधे थे। पोस्टमार्टम में पसली टूटी थी। शरीर पर बाहरी चोट न नहीं थी। मां सुंदारा ने श्रीकांत की पत्नी सुखरानी और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुखरानी के फोन की सीडीआर निकलवाई तो हत्या की वारदात परत दर परत खुलती चली गई।
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर सुखरानी से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। बताया कि श्रीकांत से उसने प्रेम विवाह किया था। एक बच्चा भी है लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसका बर्ताव बदल गया। वह उस पर शक करने के साथ ही अक्सर नशे में उसे और बच्चे को पीटता था। इससे परेशान होकर हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने 40 हजार रुपये की सुपारी माखी थाना के चितौली गांव निवासी परिचित अंकित यादव और अजगैन के सधीरा गांव निवासी मोहित सिंह को दी थी। दोनों ने 20-20 हजार रुपये मांगे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार की सुबह चमरौली बाजार से कुछ दूर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुखरानी और अंकित यादव के पास से एक-एक मोबाइल बरामद किया है। अंकित के पास से सुपारी की रकम के बचे 5,250 रुपये और मोहित सिंह के पास से 5,700 रुपये भी बरामद किए हैं। कोतवाल ने बताया कि तीनों को हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित अन्य धाराओं में नामजद करते हुए अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।