{"_id":"69be7e8bfbbeed020e0ffffa","slug":"video-tableau-of-shiva-and-parvatis-wedding-procession-taken-out-wedding-guests-dance-with-ecstasy-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिव-पार्वती विवाह की निकली झांकी, झूम के नाचे बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिव-पार्वती विवाह की निकली झांकी, झूम के नाचे बराती
सोनभद्र जिले में बीजपुर दुदहिया माता मंदिर के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा व्यास श्रीराम मोहन दास रामायणी ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा वाचक ने उत्तर प्रदेश की पावन धरती और त्रिवेणी संगम की महिमा का वर्णन किया। कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने जोर देकर कहा रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि हृदय परिवर्तन करने वाली कथा है। सुख और दुख हमारे कर्मों पर आधारित हैं। अच्छे और बुरे कर्मों का फल निश्चित मिलता है। माता सती के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे एक झूठ के कारण उन्हें वर्षों तक तपस्या करनी पड़ी। उन्होंने गृहस्थ जीवन में आपसी विश्वास और सत्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके बाद शिव-पार्वती विवाह का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। इस दौरान भगवान शिव की बारात की झांकी निकाली गई। भूत-प्रेत के वेश में बच्चों ने जमकर नृत्य किया, जिसे देख भक्त आनंदित हो उठे। पूरा पंडाल हर-हर महादेव और जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। कथा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नफरत के बदले मोहब्बत बांटना ही सच्ची मानवता है। प्रभु का स्मरण और अटूट भक्ति ही जीवन की नैया को पार लगा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।