{"_id":"69be27a63a9039b25800d12a","slug":"video-amatha-ibthata-ma-jhaka-hajara-sara-amana-cana-ka-thaaa-iitha-para-paraparaka-vashabhashha-ma-namaja-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: इबादत में झुके हजारों सिर, अमन-चैन की दुआ; ईद पर पारंपरिक वेशभूषा में नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: इबादत में झुके हजारों सिर, अमन-चैन की दुआ; ईद पर पारंपरिक वेशभूषा में नमाज
ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। कुर्ता-पायजामा और सफेद टोपी पहनकर नमाज अदा की और मुल्क में अमन, तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी।
रमजान के पूरे महीने इबादत और रोजा रखने के बाद ईद को लेकर खास उत्साह नजर आया। अमेठी, गौरीगंज, जायस, सेमरौता, इन्हौना, रामगंज और लालीपुर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। 100 से अधिक मस्जिदों और बड़ी संख्या में ईदगाहों में लोग एकत्र हुए और अल्लाह की बारगाह में सजदा किया।
नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। आपसी भाईचारे की मिसाल दिखी। अन्य समुदायों के लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं। बच्चों में ईदी को लेकर खास उत्साह दिखा, बड़ों ने उन्हें प्यार से ईदी देकर खुशियां बांटीं।
त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। जायस में जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. फोर्स के साथ निगरानी करते दिखे। अन्य स्थानों पर भी प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। पूरे जिले में ईद का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।