{"_id":"69bd83a4b6647d1af10ec198","slug":"video-18-year-old-boy-kill-himself-in-jalandhar-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सोशल मीडिया विवाद ने बुझा दिया घर का चिराग, युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में सोशल मीडिया विवाद ने बुझा दिया घर का चिराग, युवक ने दे दी जान
Ankesh Kumar
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:58 PM IST
Link Copied
जालंधर के खुरला किंगरा क्षेत्र में 18 वर्षीय राजन ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों द्वारा उसे लगातार धमकियां दी जा रही थीं, जिससे वह मानसिक दबाव में था। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन 10 से 12 युवक हथियारों के साथ घर पहुंचे। उन्होंने राजन की मां से कहा कि वे उसे नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, केवल बात करना चाहते हैं। आरोप है कि युवकों ने राजन से माफी मंगवाई और इसकी वीडियो भी बनाई। बताया जा रहा है कि इस घटना को राजन ने गहरे सदमे में ला दिया। परिवार का कहना है कि बीते दो दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। मां के अनुसार, युवक पहली मंजिल पर राजन के पास गए और उसे पैरों में गिरकर माफी मांगने के लिए कहा। राजन ने ऐसा किया भी, लेकिन इसके बाद वह बेहद आहत और तनाव में आ गया।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। राजन की मां के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।