{"_id":"69bd31340d647eacf300957a","slug":"video-uproar-after-abduct-bullion-traders-in-mathura-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में दिनदहाड़े बुलियन कारोबारी को उठा ले गए कार सवार, विरोध में बंद हुआ सराफा बाजार; सड़क की जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में दिनदहाड़े बुलियन कारोबारी को उठा ले गए कार सवार, विरोध में बंद हुआ सराफा बाजार; सड़क की जाम
मथुरा के व्यस्ततम चौक बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद लोग एक प्रमुख बुलियन कारोबारी को जबरन उठाकर ले गए। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मस्जिद के समीप बाजार बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया। सर्राफा कारोबारियों ने अपनी दुकाने बंद कर दी है। कुछ व्यापरियों ने बताया कि वर्दीधारी उनके मोबाइल फोन छीन ले गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को दो बिना नंबर की गाड़ियों में कुछ वर्दीधारी और सादे कपड़ों में लोग चौक बाजार पहुंचे। उन्होंने बुलियन कारोबारी महेश चंद खंडेलवाल को हथियार दिखाकर डराया और जबरन अपने साथ गाड़ियों में बैठा लिया। जब स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो कार सवारों ने उन्हें भी हथियारों के बल पर धमकाया और मौके से फरार हो गए। घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारी लामबंद हो गए और चौक बाजार में जाम लगा दिया। व्यापारियों का आरोप है कि जिस तरह से बिना नंबर की गाड़ियों में लोग आए, वह किसी अपहरण जैसी वारदात लग रही थी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी आशना चौधरी और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।