{"_id":"69bcd5c0843b9aa2cb0120f9","slug":"video-consumers-in-charkhi-dadri-continued-to-stand-in-queues-for-cylinders-even-amidst-rain-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में बारिश के बीच भी सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में बारिश के बीच भी सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे रहे उपभोक्ता
घरेलू एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए पिछले करीब 10 दिनों से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि काफी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही लाइनों में लगने को मजबूर हो रहे हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को भी काफी संख्या में उपभोक्ता सुबह के समय ही गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए लाइनों में लगे नजर आए।
जबकि दादरी जिले में वीरवार देर रात से ही बूंदाबांदी का दौर जारी है। ऐसे में शुक्रवार को सुबह काफी संख्या में उपभोक्ता बारिश के दौरान भी लाइनों में ही खड़े रहने को मजबूर रहे।
वहीं, दूसरी तरफ उपभोक्ताओं की कतार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी एजेंसियों के बाहर तैनात रहा। पुलिसकर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं को कतार के अनुसार ही खिड़की पर आने को कहा जा रहा था।
जो उपभोक्ता कतार के बजाय बीच में घुसने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा हटाया जा रहा था। काफी संख्या में महिलाएं भी गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए कतार में नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।