{"_id":"69bc401f5cd7ac6c150fcb40","slug":"video-uproar-at-bookseller-shop-after-allegations-of-commission-taking-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कमीशनखोरी का आराेप, पुस्तक विक्रेता के यहां हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कमीशनखोरी का आराेप, पुस्तक विक्रेता के यहां हंगामा
आगरा में किताबों में कमीशनखोरी के खिलाफ पापा संस्था ने बृहस्पतिवार को संजय प्लेस स्थित किताब विक्रेता के यहां हंगामा किया। संस्था ने एक ही दुकान से किताबें खरीदने की बाध्यता पर नाराजगी जताते हुए मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की। निजी विद्यालयों की मनमानी और महंगी किताबों की अनिवार्यता के खिलाफ प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस (पापा संस्था) ने संजय प्लेस स्थित माहेश्वरी बुक डिपो पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि स्कूल निजी प्रकाशकों के साथ मिलकर महंगी पुस्तकों को अनिवार्य कर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। संस्था के संयोजक दीपक सरीन ने बताया कि निजी स्कूल शासनादेशों के विपरीत निजी प्रकाशकों की पुस्तक सूची जारी कर अभिभावकों को एक तय दुकान से खरीद के लिए बाध्य कर रहे हैं। आरोप लगाया कि स्कूल के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में स्टाफ पुस्तक विक्रेता का प्रचार कर रहे हैं। स्कूल परिसर से ही यूनिफॉर्म खरीदने के लिए निर्धारित समय के साथ 3400 रुपये लाने का संदेश भेजा रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी महेश पटेल ने संयुक्त रूप से पास ही स्थित निजी स्कूल का दाैरा कर हकीकत खंगाली। राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि हमने टीम के साथ स्कूल का दाैरा किया था। स्कूल प्रबंधन को इस बात के लिए आगाह किया गया है, कि वे एक ही दुकान से एक ही प्रकाशक की किताब खरीदने का दबाव न बनाएं। शासनादेश का पालन करें। उन्होंने बताया कि इसके बाद संजय प्लेस स्थित माहेश्वरी बुक डिपो पर भी गए। उनको भी शासनादेश के पालन की हिदायत दी गई। वहीं, संजय प्लेस स्थित माहेश्वरी बुक डिपो के संचालक शुभांशु माहेश्वरी ने बताया कि हम दुकानदार है, जो छात्रों की मांग होती है। उसके अनुसार किताबें रखते हैं। सीबीएसई, आईसीएसई, एनसीईआरटी, समेत अन्य प्रकाशकों की किताब हैं। हम किसी विशेष प्रकाशक की किताब नहीं रखते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।