{"_id":"69bbedafe4540af630075fc6","slug":"video-ten-mva-transformer-installed-at-bahadurganj-substation-in-shahjahanpur-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: बहादुरगंज उपकेंद्र पर लगा दस एमवीए का ट्रांसफॉर्मर, गर्मी में ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: बहादुरगंज उपकेंद्र पर लगा दस एमवीए का ट्रांसफॉर्मर, गर्मी में ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी निजात
Mukesh Kumar
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:05 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के बहादुरगंज उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को क्षमतावृद्धि का कार्य कराया गया। विद्युत निगम ने पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर हटाकर दस एमवीए का लगवा दिया। यहां पर कुल 20 एमवीए के क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर लग गए हैं।
बहादुरगंज उपकेंद्र पर करीब नौ हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है। उपकेंद्र पर पांच फीडर भी बने हुए हैं। लगातार बढ़ रहे कनेक्शनों को देखते हुए उपकेंद्र की क्षमतावृद्धि का निर्णय किया गया। यहां पर पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को हटाकर दस एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य हुआ। इसके चलते कुछ फीडरों को बंद करना पड़ गया। आगरा से ट्रक में लाए गए ट्रांसफॉर्मर को दो हाइड्रा मशीनों से उठाकर रखा गया। इस बीच लोगों को टुकड़ों में आपूर्ति दी गई। ट्रांसफॉर्मर की कीमत एक करोड़ से ज्यादा की है। जेई वर्कशॉप कृष्ण पटेल की निगरानी में शाम पांच बजे तक कार्य पूरा कर लिया गया। जेई आनंद केसरी ने बताया कि कार्य होने से लोगों को लाभ होगा। बेहतर वोल्टेज मिलने के साथ ही लोकल फॉल्ट से भी निजात मिल जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।