{"_id":"69bb9c9201debc6b4b0a6009","slug":"video-devotees-throng-temples-in-bareilly-on-the-first-day-of-navratri-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri: नवरात्र के पहले दिन बरेली के मंदिरों में उमड़े भक्त, घरों में हुई घट स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chaitra Navratri: नवरात्र के पहले दिन बरेली के मंदिरों में उमड़े भक्त, घरों में हुई घट स्थापना
Mukesh Kumar
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:19 PM IST
Link Copied
चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। बरेली में नवरात्र के पहले देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के साहूकारा स्थित नवदुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने अपनी बारी आने पर मंदिर में मातारानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसी तरह चौरासी घंटा मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भक्तों ने घरों में घट स्थापना के साथ पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की। पंडित डॉ. सौरभ शंखधार ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर का पहला दिन है। इस दिन वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भक्तजन नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।