{"_id":"69bade55dcd64180b1004dd4","slug":"video-power-out-in-six-neighborhoods-for-seven-hours-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सात घंटे गुल रही छह मोहल्लों की बिजली, एचटी लाइन के पोल व ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने का कराया गया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे गुल रही छह मोहल्लों की बिजली, एचटी लाइन के पोल व ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने का कराया गया काम
मरहला चौराहा से नया खेड़ा आजाद मार्ग होकर कटहा दलनारायणपुर गांव मोड़ तक एचटी लाइन बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने का काम बुधवार को विद्युत विभाग ने कराया। इसकी वजह से सात घंटे तक छह मोहल्लों की बिजली गुल रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। गुरुवार को शिफ्टिंग का काम होना है। बुधवार को पहले दिन 29 एचटी लाइन के पोल में से 23 पोल शिफ्ट किए गए।
गोकुल बाबा बिजली सब स्टेशन के जेई विजय पाल ने बताया कि सेतु निगम की ओर से सरैया आरओबी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में पुल के उतार मार्ग पर कई बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर बीच में आ रहे है, जिसे हटाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मोहल्ला नबी नगर, ठाकुरखेड़ा, गजियाखेड़ा, बाबा कुटी, आरपी नगर, नया खेड़ा मोहल्लों की बिजली बंद सात घंटे तक बंद रही। बताया कि इस दौरान विभाग द्वारा नयाखेड़ा मोड़ से कटहा दलनारायणपुर गांव मोड़ तक कुल 23 बिजली के पोल खड़े कर दिए गए है जबकि शेष छह पोल गुरुवार को लगाए जाएंगे। इसके बाद तीन नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वहीं, लगातार बिजली न आने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।