{"_id":"69ba8ebe88e31ccb4b0794d1","slug":"video-consumers-from-villages-blocked-the-road-with-empty-cylinders-in-pithoragarh-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: गांव से पहुंचे उपभोक्ताओं ने खाली सिलिंडरों के साथ सड़क की जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: गांव से पहुंचे उपभोक्ताओं ने खाली सिलिंडरों के साथ सड़क की जाम
गायत्री जोशी
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:08 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति के दावों के बीच इसके लिए मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। नगर में रसोई गैस के लिए लाइन लग रही है तो कस्बों और गांवों में इसकी आपूर्ति न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे में ग्रामीण उपभोक्ताओं का हौसला जवाब देने लगा है। जाजरदेवल, उर्ग, आठगांव सिलिंग, मड़, सिलौली में रसोई गैस की आपूर्ति न होने से नाराज यहां के सैकड़ों उपभोक्ता खाली सिलिंडरों के साथ गैस गोदाम पहुंचे और चंडाक सड़क पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं ने कहा कि प्रशासन, पूर्ति विभाग और एजेंसी पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस होने के दावे कर रही है। वे लंबे समय से बुकिंग कराकर सिलिंडरों का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद भी उनके क्षेत्रों में गैस वाहन नहीं भेजे जा रहे हैं। ऐसे में वे बमुश्किल लकड़ी का चूल्हा जलाकर खाना पकाने के लिए मजबूर हैं। सभी गोदाम से सिलिंडर देने की बात पर अड़े रहे। जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन, यात्री और स्कूली बच्चे फंसे रहे। जिम्मेदार अधिकारियों ने यहां पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे बगैर रसोई गैस के घर जाने के लिए राजी नहीं हुए। ऐसे में ग्रामीण उपभोक्ताओं को रसोई गैस देने का निर्णय लिया गया। रसोई गैस वितरण होने से उपभोक्ता सड़क से हटे और करीब एक घंटे बाद जाम खुलने से यात्री, वाहन चालक गंतव्य को रवाना हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।