{"_id":"69ba90112e2658f9460f143a","slug":"video-inaugurated-two-police-stations-equipped-with-modern-facilities-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने आधुनिक सुविधाओं से लैस दो थानों का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने आधुनिक सुविधाओं से लैस दो थानों का किया शुभारंभ
जिले में पुलिस व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दुजाना और माछरौली थानों के नए भवनों का शुभारंभ किया।
यह पहल न केवल पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में अहम है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास भी है। सबसे पहले थाना दुजाना में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। थाना दुजाना के अंतर्गत 22 गांव आते हैं। यहां प्रबंधक के रूप में राकेश कुमार को नियुक्त किया गया है, जो पहले से ही इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इसके बाद पुलिस आयुक्त माछरौली थाना पहुंचीं, जहां उनका स्वागत किया गया।
माछरौली थाना के अंतर्गत 23 गांव आते हैं, जिससे यह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है।उद्घाटन के बाद पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दोनों थानों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में कार्य व्यवस्था बेहतर बनाई जाए ताकि पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पहले इन थानों की इमारतें जर्जर स्थिति में थी। इससे विशेषकर बारिश के मौसम में कर्मचारियों को काफी दिक्कतें होती थीं और कामकाज प्रभावित होता था। अब नए और आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनने के बाद पुलिस कर्मचारियों को साफ-सुथरा और अनुकूल कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि नए थानों में कर्मचारियों के रहने और काम करने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही, फरियादियों के लिए भी बैठने और अपनी बात रखने के लिए बेहतर माहौल तैयार किया गया है, जिससे आम जनता को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर डीसीपी हेडक्वार्टर जसलीन कौर, एसीपी अनिरुद्ध चौहान, एसीपी अनिल कुमार और एसीपी अखिल कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।