सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case Similar to Bareilly s Nanhe Surfaces in Badaun Teenager Swept Away by Storm

बरेली के नन्हे जैसा बदायूं में भी मामला: आंधी में उड़ा किशोर, पड़ोसी के मकान में जा गिरा, मां-बाप भी उड़ गए

अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Akash Dubey Updated Thu, 14 May 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार रात आई आंधी ने भारी नुकसान किया। बरेली के भमोरा के बबियाना में नन्हे अंसारी 50 फीट ऊपर उड़ गए। इसी तरह बदायूं के खेड़ादास में धनीराम, विनीता और बेटा प्रिंस बवंडर में उड़कर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में बिजली-पेयजल संकट भी गहराया है।

Case Similar to Bareilly s Nanhe Surfaces in Badaun Teenager Swept Away by Storm
आंधी में उड़े किशोर और उसके मां-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुधवार की रात आई आंधी ने भारी नुकसान किया। बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के बबियाना गांव में 50 वर्षीय नन्हे अंसारी हवा में उड़ते हुए लगभग 50 फीट ऊंचाई तक चले गए। ऐसा ही एक मामला ओरछी क्षेत्र के गांव खेड़ादास से सामने आया है। यहां घर का जाल ढकने चढ़े दंपती और उनका बेटा बवंडर की चपेट में आकर काफी दूर जाकर गिरे। इसमें मां-बेटा को काफी चोटें आईं हैं। इन दोनों को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई पेड़ गिरने से अवरुद्ध हुए मार्ग अभी तक नहीं खुल सके हैं। बिजली सप्लाई न मिलने के कारण कई जगह पेयजल संकट हो गया है। जनरेटर से लोग काम चला रहे हैं। टूटे पड़े बिजली के खंभे से मौत का खतरा मंडरा रहा है।

Trending Videos

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास गांव निवासी धनीराम उनकी पत्नी विनीता शर्मा और उनका 14 साल का बेटा प्रिंस आंधी आने पर रात में अपने आंगन का जाल ढकने छत पर चढ़े थे। आंधी में तीनों उड़कर दूर जा गिरे। जिससे इन सभी को चोटें आई हैं। तीनों अलग-अलग स्थानों पर गिरे। प्रिंस पड़ोस के मकान में गिरा। प्रिंस और उसकी मां विनीता के चोटें अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दबतोरी गांव में पूर्व प्रधान प्रेमपाल सिंह की ट्रैक्टर-ट्रॉली दरवाजे के बाहर पाकड़ के पेड़ के नीचे खड़ी थी। बुधवार की रात आई आंधी-बारिश में पेड़ दबतोरी-सिरौली मार्ग पर गिर गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी इसके नीचे दब गई। दबतोरी-बिसौली मार्ग पर ही परवेज नगर के नजदीक शीशम का पेड़ गिर गया।

सुखदेव के नलकूप पर लगा ट्रांसफॉर्मर खंभे समेत नीचे गिर गया। तार और खंभे टूटने से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। आसफपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्य लाइन के दो खंभे टूटे हुए हैं। उपकेंद्र से संचालित बिजली आपूर्ति पिछले 30 घंटे से ठप है। करीब सवा लाख की आबादी प्रभावित हुई है।

विद्युत लाइन पर गिरे पेड़ 
जेई जसवीर सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश में 33 केवी की लाइन पर 60 पेड़ गिर गए थे, इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। विभाग के 24 से अधिक कर्मचारी पिछले दो दिन से लगातार पेड़ हटाने और तकनीकी खराबी ठीक करने में जुटे हैं। जगत। बीती रात आई तेज आंधी के चलते हनुमान मंदिर की मूर्ति के आगे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का खंभा नीचे से टूट गया, इससे बिजली के तार खतरनाक तरीके से जमीन की ओर झुक गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते खंभा और लाइन सही नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण लालमन पाली, राकेश पाली, मुरारी पाली, रामस्वरुप पाली, रिंकू ठाकुर और राजा ठाकुर ने प्रशासन से तत्काल खंभा बदलवाकर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।

फैजगंज कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में लगातार 36 घंटे से विद्युत सप्लाई फेल होने से लघु उद्योग धंधे चौपट होकर रह गए हैं। पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। पेड़ टूट कर गिरने से उप केंद्र पर भी सप्लाई नहीं आ रही है। जेई बजरंगी लाल ने बताया कि मरम्मत का कार्य पर चल रहा है।

जलजीवन मिशन कैंपस की बाउंड्रीवॉल गिरी, भारी नुकसान
दातागंज इलाके में बुधवार की रात आई आंधी में क्षेत्र के गांव नौनी टिकन्ना में जलजीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य के चलते नवनिर्मित कैंपस की बाउंड्रीवॉल गिर जाने से भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों को कहना है कि इससे मिशन के कार्य आगे और ज्यादा प्रभावित हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed