सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nadha team defeated Vikrampur Charsaura by 5 wickets

Budaun News: नाधा टीम ने विक्रमपुर चरसौरा को 5 विकेट से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 15 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nadha team defeated Vikrampur Charsaura by 5 wickets
विकास को मिला मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। करियामई में पुरदलपुर रोड स्थित शिव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे करियामई प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सातवां लीग मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। यह मुकाबला नाधा और विक्रमपुर चरसौरा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें नाधा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की।
Trending Videos

मैच का टॉस अंपायर वीरेश मीणा ने दोनों टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में कराया। नाधा टीम के कप्तान तरुण पाराशरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विक्रमपुर चरसौरा की टीम नाधा टीम के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 14 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 105 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाधा की तरफ से गेंदबाजी में सचिन मीणा ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 10 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जबकि विकास ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में चार विकेट चटकाकर विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को झंकझोर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाधा की टीम ने तेज शुरुआत की और 7 ओवर में 5 विकेट खोकर 106 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए विकास को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर नमन मिश्रा और मुन्ना यादव ने उन्हें शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अमित शर्मा, प्रदीप यादव, उदयवीर सिंह मीणा, अमित पाराशरी, शिवम पाराशरी, सौरभ, गोलू, अक्षय, अनिल, बाबू सिंह मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed