सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five pakora vendors injured in clash over removal of kiln

Budaun News: भट्ठी हटाने को लेकर भिड़े पकौड़ी विक्रेता, पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 15 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Five pakora vendors injured in clash over removal of kiln
विज्ञापन
उझानी। बुटला की साप्ताहिक बाजार में अपने-अपने फड़ के पास भट्ठी लगाने को लेकर पकौड़ी विक्रेताओं में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के परिवार के लोग भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए। इस दौरान महिला समेत दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए।
Trending Videos

घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरगंज निवासी रामवीर पुत्र सोनपाल और अजय पुत्र अमरपाल बुटला की साप्ताहिक बाजार में पकौड़ी की दुकान लगाते हैं। पूर्वाह्न में दोनों ने एक-दूसरे के बराबर भट्ठियां लगा लीं। आरोप है कि रामवीर ने अजय से अपनी भट्ठी हटाकर दूसरी ओर कर लेने को कहा तो कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच मारपीट की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो अमीरगंज से दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर बाजार में आ गए। दोनों पक्ष के लोगों के साथ महिलाएं भी थीं।
रामवीर समेत उनके परिवार की सोमवती पत्नी संजीव कुमार और विजय पुत्र रामदीन तो दूसरी तरफ से अजय और भगवान दास घायल हो गए। बाजार में अफरातफरी के बीच दोनों पक्ष के घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
घायलों में सोमवती को बेहोशी की हालत में प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष की ओर से एक- दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचकर जांच भी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed