{"_id":"6a0632073f5b4244740a7469","slug":"teenage-girl-commits-suicide-after-photo-posted-on-social-media-badaun-news-c-123-1-bdn1010-163840-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सोशल मीडिया पर फोटो डालने से क्षुब्ध किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सोशल मीडिया पर फोटो डालने से क्षुब्ध किशोरी ने दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 15 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र में एक गांव में इंस्टाग्राम पर फोटो डालने से नाराज किशोरी ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की।
गांव महमूरगंज निवासी कोमल की 16 वर्षीय पुत्री साक्षी बृहस्पतिवार की सुबह अपने ही घर में फंदे पर झूलती मिलीं। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी गई। कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ के बीच पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की।
परिवार वालों का आरोप है कि साक्षी भैंसों को चारा डालने के लिए घेर में गई थी कि गांव के ही एक युवक ने रास्ते में उसका फोटो खींचकर अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर डाल दिया।
इसकी शिकायत करने जब साक्षी के परिजन युवक के घर गए थे, तभी उसने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।
उसकी मौत की काफी देर तक घर वालों को पता नहीं लगा। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मृतका साक्षी की मां, दो भाई, भाभी और एक बहन पंजाब में भट्ठे पर काम करते हैं। जो अभी घर आए हुए थे।
Trending Videos