सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: CM Samrat Chaudhary formed a new team in Vidhansabha Vidhanparishad, Sanjeev Chaudhary Chief Whip

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी ने विधानसभा और विधान परिषद् में बनाई अपनी नई टीम, किन्हें-क्या जिम्मेदारी मिली?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 15 May 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

आज पैदल ही अपने दफ्तर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक और बड़ा निर्णय लिया है। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई नेताओं के साथ मिलकर विधानसभा और विधान परिषद् में एक नई टीम तैयार की है। आइये जानते हैं, किन्हें क्या जिम्मेदरी मिली?

Bihar News: CM Samrat Chaudhary formed a new team in Vidhansabha Vidhanparishad, Sanjeev Chaudhary Chief Whip
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा और विधान परिषद् में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने इन दोनों जगह मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक और उप नेता के पदों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से इसको लेकर एक पत्र भी जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन दल के संसदीय कार्यों के संचालन को लेकर नई नियुक्तियां की गई हैं। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में कई विधायकों को मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक और सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Trending Videos


संजीव चौरसिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री की ओर से जारी पत्र के अनुसार, भाजपा विधायक संजीव चौरसिया को बिहार विधानसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। वहीं जदयू विधायक मंजीत कुमार सिंह को उपमुख्य सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है।  इसके अलावा विधायक राजू तिवारी, गायत्री देवी, राम विलास कामत, सुधांशु शेखर, राणा रणधीर, ललित नारायण मंडल, कृष्ण कुमार ऋषि, अरुण मांझी और रत्नेश कुमार को सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: सीएम सम्राट चौधरी आवास से कार्यालय पैदल निकले; पेट्रो दर वृद्धि के बीच गाड़ी छोड़ने का कारण बताया

उप मुख्य सचेतक को राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा
जानकारी के मुताबिक, इन नियुक्तियों के साथ मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक को राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा। इस फेरबदल पर भाजपा की ओर से कहा गया कि विधानसभा में पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने, विधायकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। मुख्य सचेतक का पद विधानसभा की कार्यप्रणाली में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी पार्टी विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, महत्वपूर्ण विधेयकों और प्रस्तावों पर पार्टी लाइन के अनुसार मतदान कराने तथा सरकार और विधायकों के बीच समन्वय बनाए रखने की होती है। वहीं उप मुख्य सचेतक मुख्य सचेतक के कार्यों में सहयोग करते हैं और संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed