Bihar : लंबे समय बाद राजद को राहत, MLC उपचुनाव में सोनू राय; तेजस्वी यादव ने क्या लिखा?
Election 2026 : लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को लंबे समय से लगातार हार का सामना ही करना पड़ रहा था, लेकिन 14 मई की तारीख कुछ अलग निकली। भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय एमएलसी उपचुनाव में राजद के सोनू राय ने जीत दर्ज की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर-भोजपुर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र एमएलसी उपचुनाव 2026 की मतगणना गुरुवार को आरा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कड़े मुकाबले में राजद समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सोनू राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू समर्थित कन्हैया प्रसाद को 407 मतों से हराकर जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग ने देर शाम आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिया।
अंतिम मतगणना के अनुसार सोनू राय को कुल 2560 वैध मत मिले, जबकि कन्हैया प्रसाद को 2153 वोट प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में मनोज उपाध्याय को 636, लाल यादव को 30, कन्हैया प्रसाद नाम के दूसरे प्रत्याशी को 25 तथा नीरज को 12 वोट मिले।
मतगणना के दौरान कुल 621 मतपत्र रद्द किए गए। अधिकारियों के अनुसार अधिकांश मतपत्र गलत तरीके से मुहर लगाने या एक से अधिक प्रत्याशियों के सामने मुहर लगाने के कारण अमान्य घोषित किए गए। चुनाव मैदान में कुल छह प्रत्याशी थे।
जीत पर क्या बोले तेजस्वी?
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में राजद प्रत्याशी श्री सोनू राय ने NDA उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी है। राजद प्रत्याशी की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।
हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि यदि आज देश और प्रदेश में मशीन की बजाय बैलेट पेपर यानी मतपत्र से चुनाव हो, तो BJP-NDA कहीं भी नहीं टिकेगी। बिहार चुनाव में पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती में हम लोगों ने 150 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल की थी, लेकिन तंत्र, यंत्र, षड्यंत्र और छल-कपट के जरिए हमें हरा दिया गया।
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में राजद प्रत्याशी श्री सोनू राय ने NDA उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी है। राजद प्रत्याशी के जीतने पर सभी कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 14, 2026
हम शुरू से कह रहे है अगर आज देश-प्रदेश में Machine की बजाय बैलेट पेपर यानि मतपत्र से… pic.twitter.com/mY8MkbFWMy
आजकल मतगणना के दिन भी देर रात 1-2 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाते हैं। पहले मतपत्रों की गिनती में भी लगभग इतना ही समय लगता था। ऐसे में लोकतांत्रिक पारदर्शिता और जनतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए अब EVM की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर विचार होना चाहिए। और हाँ, हम हमेशा जीत के बाद भी EVM से मतदान कराने के पक्षधर रहे हैं।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई थी
बता दें कि सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड से ही सोनू राय ने बढ़त बना ली थी, जिसे उन्होंने अंतिम चरण तक बरकरार रखा। बीच के दौर में कन्हैया प्रसाद ने अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन अंतिम राउंड तक सोनू राय 407 वोटों से आगे रहे।
जीत के बाद सोनू राय ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। उन्होंने इसे बक्सर-भोजपुर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों की जीत बताते हुए क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। वहीं, कन्हैया प्रसाद ने परिणाम स्वीकार करते हुए कहा कि वे जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। सोनू राय की जीत के साथ ही बक्सर-भोजपुर एमएलसी सीट की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी है।