सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man who made video of the man being swept away in the storm in Bareilly

UP: आंधी में उड़े नन्हे का वीडियो बनाने वाले युवक ने बताई आंखों देखी, कहा- बेहद खौफनाक था मंजर

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 14 May 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में आंधी के दौरान हवा में उड़ते नन्हे अंसारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो बबियाना गांव के ही रजान अंसारी ने बनाया। उन्होंने कहा कि वो मंजर बहुत खौफनाक था। उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि इंसान हवा में उड़ रहा है। 

man who made video of the man being swept away in the storm in Bareilly
आंधी में उड़ा शख्स - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के बबियाना गांव में एक अविश्वसनीय घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। बुधवार को तेज आंधी के दौरान 50 वर्षीय नन्हे अंसारी हवा में उड़ते हुए लगभग 50 फीट ऊंचाई तक चले गए। इस भयानक दृश्य को 22 वर्षीय रजान अंसारी नाम के युवक ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। चश्मदीद रजान ने उस खौफनाक मंजर का पूरा घटनाक्रम बयां किया है, जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।

Trending Videos


आंधी का भयानक मंजर और अनहोनी का गवाह
घटना उस समय हुई जब अचानक आई तेज आंधी ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। बबियाना गांव निवासी रजान अंसारी अपने घर की छत पर थे, जब उन्होंने देखा कि सामने वाले बरातघर की टिनशेड के सहारे एक शख्स (नन्हे मियां) रस्सी पकड़े हुए हैं। हवा का दबाव इतना जबरदस्त था कि टिनशेड उखड़ने के साथ ही वह व्यक्ति भी हवा में ऊपर की ओर खिंचता चला गया। रजान ने बताया कि आंधी का मंजर इतना भयानक था कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिनके की तरह हवा में उड़ा शख्स 
युवक रजान अंसारी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने देखा कि कोई शख्स हवा में उड़ रहा है, उन्होंने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। उन्होंने देखा कि नन्हे अंसारी तिनके की तरह हवा में लगभग 50 फीट की ऊंचाई तक चले गए और फिर कुछ दूरी पर जाकर गिरे। यह सब कुछ पलक झपकते ही हो गया। रजान का कहना है कि उन्होंने यह वीडियो इसलिए बनाया ताकि लोग इस हकीकत को देख सकें। 

man who made video of the man being swept away in the storm in Bareilly
रजान अंसारी - फोटो : संवाद

नन्हे के हाथ में हुआ फ्रैक्चर 
आंधी के दौरान टिनशेड के साथ उड़े नन्हे अंसारी बरातघर के पास मक्का के खेत में गिरे, जिससे उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। नन्हे ने बताया कि आंधी से टिनशेड उखड़ने लगी थी। उन्होंने उसे रोकने के लिए रस्सी पकड़ ली, लेकिन हवा की तीव्रता का वह अंदाज नहीं लगा सके और टिनशेड के साथ उड़ गए। 

बबियाना गांव निवासी नन्हे अंसारी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि वह गांव के बरातघर में टेंट का सामान लेकर गए थे। इसी दौरान आंधी चलने लगी थी और वह टिनशेड के साथ उड़ गए। उनके हाथ में फैक्चर हो गया। शरीर में गुम चोटें भी आई हैं। इस घटना से नन्हे सहम गए। बताया कि आंखों से वह खौफनाक मंजर हट नहीं रहा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed