{"_id":"6a05a7db7d14eb4ed30d9adc","slug":"neet-aspirant-commits-suicide-in-lakhimpur-kheri-father-says-my-son-was-distraught-over-the-neet-cancellation-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET Paper Leak: लखीमपुर खीरी में नीट अभ्यर्थी ने दी जान, पिता बोले- परीक्षा रद्द होने से दुखी था बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Paper Leak: लखीमपुर खीरी में नीट अभ्यर्थी ने दी जान, पिता बोले- परीक्षा रद्द होने से दुखी था बेटा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 14 May 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार
नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नीट अभ्यर्थी ने फंदा लगाकर जान दे दी।
रितिका मिश्रा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के नौरंगाबाद स्थित गंगोत्री नगर में नीट अभ्यर्थी रितिक मिश्रा का शव बृहस्पतिवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। मूल रूप से धौरहरा क्षेत्र के कटौली गांव निवासी रितिक हाल ही में कानपुर में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) देकर लौटा था। परिजनों के अनुसार नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद से रितिक मानसिक तनाव में था।
Trending Videos
तीसरी बार दी थी परीक्षा
मृतक के पिता अनूप मिश्रा ने बताया कि रितिक ने तीसरी बार परीक्षा दी थी। इससे पहले उसके कम नंबर आए थे। इस बार उसे उम्मीद थी कि वह नीट क्लीयर कर लेगा, लेकिन पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से वह दुखी हो गया। परिजन उसे लगातार समझ रहे थे, लेकिन उसने किसी वक्त आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्र की मौत से माता-पिता रो-रोकर बेहाल हैं।

लोगों ने एनटीए को कोसा
पड़ोसी भी घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने बताया कि रितिक पढ़ने में बहुत होशियार था। वह ऐसा कदम उठा लेगा, यह किसी ने नहीं सोचा। घटना के लोग नीट कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को कोसते दिखे। वहीं छात्र की मौत होने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।