LaKhimpur Kheri: बाघ पर झपटा भालू, फिर उलटे पांव भागा, दुधवा का वीडियो देख रह जाएंगे दंग
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में बुधवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को अजब नजारा देखने को मिला। जंगल मार्ग पर बाघ और भालू आमने-सामने आ गए। भालू ने पहले बाघ पर झपटने का प्रयास किया, फिर दहशत में उलटे पांव भाग खड़ा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर ) में जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को पर्यटन मार्ग पर बाघ और भालू एक साथ दिखाई दिए। यह रोमांचक नजारा देखकर सैलानी गदगद हो गए और इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया।
दुधवा पर्यटन परिसर से बुधवार शाम की शिफ्ट में जिप्सियों में सवार सैलानी दक्षिण सोनारीपुर रेंज में सफारी का लुत्फ उठा रहे थे। इस दौरान पचरहा पर्यटन मार्ग के बीचो-बीच जंगल के अंदर से अलग-अलग दिशाओं से निकलकर बाघ और भालू बीच रास्ते पर पहुंच गए।
दहशत में भागा भालू
इस बीच दोनों के बीच काफी देर तक आमना-सामना होता रहा। दोनों एक दूसरे को निहारते रहे। इसके बाद दहशत में आया भालू कूदते हुए सड़क पर भागने लगा और बीच-बीच में अपने कदम रोक कर पीछे मुड़ कर देखता रहा।
इस दौरान बाघ अपनी जगह पर खड़ा रहा। भालू पर हमले की कोशिश तक नहीं की। इसके बाद दोनों जंगल के अंदर चले गए। यह अद्भुत दृश्य देख सैलानियों की बांछे खिल गईं। उन्होंने इस यादगर पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया और इस यात्रा को अविस्मरणीय बताया।
संबंधित वीडियो