Bihar: विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त के बाद एक्शन में प्रशासन, वैकल्पिक पुल बनाने की तैयारी तेज; BRO टीम पहुंची
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। BRO की टीम भागलपुर पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन ने सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, ताकि जल्द आवागमन बहाल किया जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बेली ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसको लेकर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीम भागलपुर पहुंच चुकी है।
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि BRO के अधिकारियों की एक टीम मंगलवार को भागलपुर पहुंची, जबकि अन्य अधिकारी और तकनीकी टीम शाम तक पहुंच गई। डीएम ने कहा कि बेली ब्रिज निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
पढ़ें: सिनेमा हॉल ऑपरेटर के बेटे का रसूख जान चौंक जाएंगे आप; नीट पेपर लीक में आया राजद नेता का नाम
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से BRO की टीम के रहने, खाने-पीने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और BRO के संयुक्त प्रयास से बहुत जल्द बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर समेत आसपास के कई जिलों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बेली ब्रिज निर्माण को लेकर लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।