सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update after KKR vs RCB Match Result

IPL 2026 Points Table: आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए बढ़ाए मजबूत कदम, केकेआर के अभियान को लगा झटका; जानें समीकरण

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 14 May 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

IPL Playoffs Points Table Update: आईपीएल 2026 का लीग चरण अब खत्म होने को है और प्लेऑफ की दौड़ काफी रोमांचक होती जा रही है। आरसीबी और गुजरात शीर्ष दो में है और अगले दौर में पहुंचने के लिए इन्होंने दावा बेहद मजबूत कर लिया है। आइए जानते हैं कि प्लेऑफ का समीकरण क्या है...

IPL 2026 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update after KKR vs RCB Match Result
आईपीएल 2026 अंक तालिका - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर जीत के साथ ही प्लेऑफ में जाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ा लिए हैं। आरसीबी की टीम अभी आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी है, लेकिन उसने अपनी संभावनाएं बेहद मजबूत कर ली हैं। दूसरी ओर, केकेआर के पहले ही अंतिम चार में रहने की उम्मीद कम थी और अब एक और हार से उसके अभियान को झटका लगा है। 
Trending Videos

आरसीबी फिर शीर्ष पर
समीकरण जानने से पहले आइए जानते हैं कि आईपीएल 2026 के 57वें मैच के बाद अंक तालिका की स्थिति क्या है। केकेआर पर जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में एक बार फिर पहले स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी की यह इस सीजन की आठवीं जीत रही और अब टीम के 12 मुकाबलों में 16 अंक हो गए हैं। आरसीबी की जीत से गुजरात टाइटंस का नुकसान हुआ है और वह दूसरे नंबर पर खिसक गई है। हालांकि गुजरात के भी आरसीबी के बराबर 16 अंक हैं, लेकिन आरसीबी (+1.053) का नेट रन रेट गुजरात टाइटंस (+0.551) से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवें नंबर पर मौजूद केकेआर
सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 अंक के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, पंजाब किंग्स 11 मुकाबलों में 13 अंक लेकर चौथे नंबर पर मौजूद है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 11 मुकाबलों में 12 अंक के साथ पांचवें और राजस्थान रॉयल्स इतने ही मुकाबलों में 12 अंक के साथ छठे नंबर पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स 12 मुकाबलों में 10 अंक अर्जित करने के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर काबिज है। वहीं, आरसीबी के खिलाफ मिली हार से कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है, हालांकि हार के बावजूद केकेआर 11 मुकाबलों में नौ अंक के साथ आठवें नंबर पर ही बनी हुई है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

आरसीबी-गुजरात का दावा मजबूत
  • प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी और गुजरात का दावा बेहद मजबूत है क्योंकि इन दोनों टीमों के 16-16 अंक हो गए हैं।
  • आमतौर पर 16 अंक लेने वाली टीम आसानी से प्लेऑफ में पहुंचती हैं, लेकिन इस बार कई टीमों के बीच अंतर कम है, इसलिए अभी तक कोई टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है।
  • मौजूदा स्थिति में हैदराबाद और पंजाब भी शीर्ष चार में बने रहने की दौड़ में आगे हैं। लेकिन दोनों ही टीमों को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
  • सीएसके और राजस्थान भी दौड़ में शामिल हैं, लेकिन उन्हें अपना दावा मजबूत करने के लिए शेष मुकाबले जीतने होंगे।

ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़
कोहली केकेआर के खिलाफ शतकीय पारी की बदौलत ऑरेंज कैप की दौड़ में अब अभिषेक शर्मा से आगे निकल गए हैं। विराट कोहली आईपीएल 2026 में खेले 12 मुकाबलों में अब तक 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 484 रन बना चुके हैं। कोहली इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑरेंज कैप पर सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कब्जा बरकरार है। क्लासेन ने इस सीजन 12 मुकाबलों में अब तक 153 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 508 रन बनाए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 12 मुकाबलों में 501 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के सिर की शोभा बढ़ा रही है। भुवनेश्वर 12 मुकाबलों में अब तक 22 विकेट निकाल चुके हैं। केकेआर के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर एक विकेट चटकाया। भुवनेश्वर को गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा से कड़ी टक्कर मिल रही है। रबाडा 12 मुकाबलों में 21 विकेट झटक चुके हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 11 मुकाबलों में 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed