सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Virat Kohli fist pump on first run, Dances Before Century, Then Smashes Record IPL Ton vs KKR IPL 2026

पहले रन पर जश्न, 98 पर भांगड़ा और फिर शतक: छा गए कोहली; पडिक्कल से क्यों कहा- अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 May 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ सिर्फ शतक ही नहीं लगाया, बल्कि अपने जश्न और डांस से भी फैंस का दिल जीत लिया। लगातार दो डक के बाद विराट ने पहला रन लेते ही जोश दिखाया, फिर 98 रन पर छक्का मारकर डांस किया और उसके बाद आईपीएल करियर का रिकॉर्ड नौवां शतक जड़ दिया। उनकी 105* रन की पारी से आरसीबी ने छह विकेट से जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

Virat Kohli fist pump on first run, Dances Before Century, Then Smashes Record IPL Ton vs KKR IPL 2026
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद जब विराट कोहली रायपुर में बल्लेबाजी करने उतरे, तो सबकी नजरें उन पर थीं। विराट ने जैसे ही पहला सिंगल लिया, उन्होंने मुट्ठियां भींचकर जोरदार जश्न मनाया। यह सिर्फ एक रन नहीं था, बल्कि पिछले दो खराब मैचों के बाद आत्मविश्वास की वापसी का संकेत था। विराट के चेहरे पर राहत और जोश साफ नजर आ रहा था।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


98 रन पर छक्का और फिर डांस
विराट जब 98 रन पर पहुंचे, तब उन्होंने कार्तिक त्यागी की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। इस शॉट के बाद विराट खुद को रोक नहीं पाए और मैदान पर हल्का सा डांस या यूं कहें भांगड़ा करते नजर आए। फैंस के लिए यह पल बेहद खास था, क्योंकि विराट का यह अंदाज उनके पुराने जोशीले रूप की याद दिला गया। दबाव के बीच भी उनका मजाकिया और उत्साही अंदाज देखने को मिला। 

पडिक्कल से क्या बोले
फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि करियर के अपने इस फेज को खूब एंजॉय कर रहे हैं। मैच के दौरान एक वक्त वह अपने बैटिंग पार्टनर देवदत्त पडिक्कल से यह कहते दिखे कि- अब इंडिया के लिए थोड़ी न खेलना है, अब हर शॉट लगेगा। 



फिर आया रिकॉर्ड वाला शतक
98 पर डांस के अगले ओवर में यानी 19वें ओवर में विराट ने अपना नौवां आईपीएल शतक पूरा किया। उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का अपना रिकॉर्ड और मजबूत किया। अब उनके नाम नौ शतक हैं।

क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
इस पारी के दौरान विराट ने टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया। वह इस मुकाम तक सबसे तेज पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। विराट अब टी20 क्रिकेट में 10 शतक के साथ दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में भी ऊपर पहुंच गए हैं।

आरसीबी पहुंची टॉप पर
193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 19.1 ओवर में मुकाबला जीत लिया। विराट के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 37 रन बनाए। इस जीत के साथ आरसीबी 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। विराट कोहली की यह पारी सिर्फ रन बनाने की कहानी नहीं थी। पहले रन पर जश्न, 98 पर डांस और फिर शतक... यह पूरा मुकाबला विराट के आत्मविश्वास, जुनून और वापसी की मिसाल बन गया। उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि जब किंग लौटता है, तो अंदाज भी शाही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed