सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   CSK Pacer Anshul Kamboj Meets His Doppelganger, Viral Video Wins Internet

VIDEO: अपने हमशक्ल से मिले अंशुल कंबोज, CSK ने साझा किया मजेदार वीडियो; थलापति विजय के शपथ समारोह से हुए वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 May 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

अंशुल कंबोज का हमशक्ल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो गई। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स ने मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें अंशुल कंबोज अपने हमशक्ल से मिले। फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

CSK Pacer Anshul Kamboj Meets His Doppelganger, Viral Video Wins Internet
अपने हमशक्ल से मिले अंशुल कंबोज - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में शानदार जीत के बाद विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने 108 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा कर्मियों में एक शख्स नजर आया, जिसकी शक्ल अंशुल कंबोज से काफी मिलती-जुलती थी। बस फिर क्या था, सीएसके फैंस ने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
Trending Videos

सीएसके ने शेयर किया मजेदार वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें पहले अंशुल कंबोज को उनके हमशक्ल की तस्वीर दिखाई गई। इस पर कंबोज ने हंसते हुए कहा, 'असल में लगभग सभी लोगों ने यह मीम मुझे इंस्टाग्राम पर भेजा है। सब पूछ रहे थे कि तुम वहां क्या कर रहे हो? मैं कह रहा था कि नहीं, मैं वहां नहीं हूं। लेकिन हां, वह थोड़ा मेरे जैसा दिखता है, पूरी तरह नहीं। शायद जब वह अपनी कैप हटाएगा, तब और पता चलेगा।' इसके बाद वीडियो में कंबोज की मुलाकात उनके हमशक्ल से कराई गई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने भी लिया मजा
हमशक्ल की तस्वीर वायरल होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भी मजेदार पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'ड्यूटी हमेशा पहले आती है, लेकिन करो या मरो वाले मैच के दिन यह थोड़ा ज्यादा हो गया। डे मैच है, कैब लो और जल्दी चेपॉक पहुंचो अंशुल कंबोज। बड़ा मैच है।' अश्विन का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

प्लेऑफ की रेस में सीएसके जिंदा
इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। शुरुआती तीन मैच हारने के बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए पिछले आठ में से छह मुकाबले जीते हैं। अगर सीएसके अपने बाकी तीनों लीग मैच जीत लेती है, तो टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। अंशुल कंबोज का हमशक्ल मिलना फैंस के लिए मजेदार पल बन गया। क्रिकेट और राजनीति के इस अनोखे मेल ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। वहीं सीएसके के लिए यह हल्का-फुल्का पल प्लेऑफ की तनाव भरी रेस के बीच मुस्कान लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed